कांगड़ा जिला में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी सहायिका के इतने पद, जल्द करें आवेदन

जिला कांगड़ा में छह आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवदेन आंमत्रित किए गए हैं। 11 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं।
 | 
anganwadi recruitment 2022 himachal pradesh

धर्मशाला। जिला कांगड़ा में छह आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवदेन आंमत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के यह पद उपमंडल कांगड़ा के छह आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO)  रैत ने दी। आंगनबाड़ी सहायिका चुने जाने वाले आवेदन को 3800 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। आवेदन सादे कागज पर 11 अप्रैल 2022 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव, BJP-RSS ने बदली रणनीति

बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत ने बताया कि उपमण्डल कांगड़ा की ग्राम पंचायत भडियाड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र भडियाड़ा खास, ग्राम पंचायत बैदी के आंगनबाड़ी केन्द्र बैदी, ग्राम पंचायत सनौरा के आंगनबाड़ी केन्द्र सनौरा-1, ग्राम पंचायत सनौरा/कुठमां के आंगनबाड़ी केन्द्र भेड़ी, ग्राम पंचायत सनौरा कुठमां के आंगनबाड़ी केन्द्र जुगेहड़ तथा ग्राम पंचायत हारचकियां के आंगनबाड़ी केन्द्र हारचकियां-1 में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन सादे कागज पर प्रमाण-पत्रों सहित किसी भी कार्य दिवस पर जमा करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल के इस उपमंडल में एक माह तक हथियार लेकर नहीं जा सकते आप

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यार्थी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। महिला अभ्यार्थी का परिवार भर्ती वर्ष में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग क्षेत्र का अलग परिवार के रूप में निवासी होना चाहिए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से प्रमाणपत्र व पंचायत/नगर पंचायत से परिवार नकल संलग्न करना आवश्यक है। आयु 21 वर्ष से कम व 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु प्रमाण-पत्र साथ संलग्न करना आवश्यक है। अभ्यार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मिडल पास या इसके समकक्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ेंः-यहां आपको चौंका सकती है सरकार, लिया ये बड़ा फैसला

परिवार की सालाना आय 35 हजार से कम होनी चाहिए। तहसीलदार/नायब तहसीलदार/प्रथम श्रेणी न्यायिक अधिकारी से जारी प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ संलग्न करें। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण-पत्र आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करें तथा उच्च शिक्षा के लिए अलग से देय अंक निर्धारित हैं। आंगनबाड़ी सहायिका/बाल सेविका/बालबाड़ी अध्यापिका/नर्सरी अध्यापिका/शिशु पालिका का अनुभव हो तो प्रमाण-पत्र साथ संलग्न करें और यदि अभ्यार्थी में 40 प्रतिशत या अधिक अक्षमता हो तो (अक्षमता आंगनबाड़ी में कार्य करने में अड़चन वाली न हो) तो सक्षम अधिकारी से चिकित्सा प्रमाण पत्र साथ संलग्न करें।

यह भी पढ़ेंः-खेलने उतरे थे सतलुज नदी के किनारे, पानी में बह गए दो मासूम, पढ़िए कहां की है खबर

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित हो तो प्रमाण पत्र साथ संलग्न करना आवश्यक है। यदि अभ्यार्थी स्टेट होम/बालिका आश्रम प्रवासी/अनाथ/विधवा/परित्यकता/तलाकशुदा/असहाय महिला जिसके पति 7 साल से लापता हो/असहाय जिसके पति ने छोड़ दिया है और अपने माता-पिता के साथ रह रही हो तो प्रमाण-पत्र संलग्न करें। अभ्यार्थी की केवल दो लड़कियां हो तो परिवार नियोजन प्रमाण-पत्र या अविवाहित अभ्यार्थी स्वयं परिवार में केवल दो लड़किया हो, प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली जाते ही जयराम सरकार का बड़ा फैसला, पद से हटाए जाएंगे हिमाचल सरकार के यह मंत्री, जानिए पूरा मामला

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 अप्रैलल, 2022 को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत के कार्यालय में होंगे। साक्षात्कार में अभ्यार्थी को अपने मूल-प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय में या दूरभाष नम्बर 01892-239794 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।