DHARAMSHALA: बारिश प्रभावित क्षेत्रों का केंद्रीय टीम ने किया दौरा, रिपोर्ट के अनुसार मिलेगा मुआवजा

कांगड़ा जिला में मानसून सीजन (Monsoon Season) के दौरान बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय अंतर मंत्रालय टीम ने फील्ड विजिट किया।

 | 
कांगड़ा जिला में मानसून सीजन (Monsoon Season) के दौरान बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय अंतर मंत्रालय टीम ने फील्ड विजिट किया।

धर्मशाला। कांगड़ा जिला में मानसून सीजन (Monsoon Season) के दौरान बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय अंतर मंत्रालय टीम ने फील्ड विजिट किया। इस दौरान कांगड़ा जिला के शीला, चैतडू, राजोल, मनसूई, बोह और मैक्लोडगंज में हुए नुक्सान के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। टीम ने इस दौरान भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रभावित जल शक्ति विभाग की परियोजनाओं तथा सड़क को हुए नुकसान का भी आकलन किया गया। बोह में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी किया।

कांगड़ा जिला में मानसून सीजन (Monsoon Season) के दौरान बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय अंतर मंत्रालय टीम ने फील्ड विजिट किया।


केंद्रीय टीम में सेंट्रल वाटर कमीशन (Central Water Commission) से भूपेश कुमार तथा डिस्ट्रीब्यूशन, पॉलिसी एंड रेगुलेशन की डिप्टी डायरेक्टर माया कुमारी शामिल थे। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला में मानसून सीजन में 13 जून से 26 सितंबर तक PWD को 93.28 करोड़ के करीब नुक्सान हुआ है। जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं को 81.82 करोड़ के करीब नुक्सान झेलना पड़ा है। नुकसान की रिपोर्ट पहले ही विभागों के माध्यम से राज्य सरकार को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ेंः-महाभारत काल में है कांगड़ा का वर्णन, जानिए इससे जुड़ी रोचक कहानियां

कांगड़ा जिला में मानसून सीजन (Monsoon Season) के दौरान बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय अंतर मंत्रालय टीम ने फील्ड विजिट किया।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला में विद्युत विभाग को 1.96 करोड़, एनएच को 23 लाख का नुक्सान हुआ है। कृषि विभाग के तहत 56 लाख के करीब नुक्सान आंका गया है। नगर निगम धर्मशाला के तहत 2.80 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके अलावा मानसून सीजन के दौरान 36 लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है, जबकि 37 पक्के घर, 60 कच्चे घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके साथ ही 137 कच्चे घर आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 199 काउ शेड क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे करीब 2 करोड़ 90 लाख का नुक्सान आंका गया है। 

यह भी पढेंः-HPPSC Recruitment: हिमाचल में निकली कृषि विकास अधिकारी की नौकरी

उपायुक्त डॉ. जिंदल ने बताया कि केंद्रीय अंतर मंत्रालय की टीम को बारिश, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का फील्ड विजिट करवाया गया है। ताकि नुकसान के बारे में सही जानकारी दी जा सके और उसी के आधार पर केंद्र सरकार से नुक्सान की एवज में मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अंतर मंत्रालय टीम ने अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों के साथ भी विस्तृत चर्चा की है। टीम के साथ एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, एसडीएम शाहपुर डा मुरारी लाल सहित जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी भी स्पॉट पर उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।