हिमाचल कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, प्रदेश सचिव करुण शर्मा 'आप' में शामिल

जिला कांगड़ा के पालमपुर में कांग्रेस को मजबूती देने वाले करुण शर्मा ने कांग्रेस का हाथ छोड़ आम आदमी पार्टी का झाडू थाम लिया है।
 | 
चुनावी साल है और हिमाचल कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके मिल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में कांग्रेस को मजबूती देने वाले करुण शर्मा ने कांग्रेस का हाथ छोड़ आम आदमी पार्टी का झाडू थाम लिया है। हिमाचल की राजनीति में कदम रखने की ओर अग्रसर आम आदमी पार्टी (आप) का कुनबा प्रदेश में बढ़ने लगा है। धर्मशाला से राकेश चौधरी, फतेहपुर से चेतन चंबियाल और ऊना से जिला परिषद सदस्य रजनी चौधरी और हिमाचल युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौधरी के अलावा कई नेता पहले ही 'आप' में शामिल हो चुके हैं। अब पालमपुर से भी कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है।

पालमपुर। चुनावी साल है और हिमाचल कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके मिल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में कांग्रेस को मजबूती देने वाले करुण शर्मा ने कांग्रेस का हाथ छोड़ आम आदमी पार्टी का झाडू थाम लिया है। हिमाचल की राजनीति में कदम रखने की ओर अग्रसर आम आदमी पार्टी (आप) का कुनबा प्रदेश में बढ़ने लगा है। धर्मशाला से राकेश चौधरी, फतेहपुर से चेतन चंबियाल और ऊना से जिला परिषद सदस्य रजनी चौधरी और हिमाचल युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौधरी के अलावा कई नेता पहले ही 'आप' में शामिल हो चुके हैं। अब पालमपुर से भी कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है।

यह भी पढ़ेंः-वीरभद्र सिंह का विकल्प ढूंढने में नाकाम रही हिमाचल कांग्रेस, अब 'आप' से खतरा

करुण शर्मा पालमपुर के बिंद्रावन के रहने वाले हैं। वह दो बार कांग्रेस के पालमपुर ब्लाक सचिव रह चुके हैं। वर्तमान में करुण के पास हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश सचिव का जिम्मा था। उन्होंने कांग्रेस छोड़ आप का दामन थाम कर बड़ा झटका दिया है। करुण शर्मा हिमाचल के पालमपुर विधानसभा से एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं। 'आप' के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने गर्मजोशी से उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। बताया जा रहा है कि करुण शर्मा सिद्धपुर सरकारी पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं। 1995 से 2021 तक लगातार प्रधान के पद पर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में 'आप' को मिला चुना हुआ प्रतिनिधि, कांग्रेस जिला परिषद ने दिया इस्तीफा

करुण शर्मा पहली बार 2008 तथा दूसरी बार 2010 में पालमपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2014 में पहली बार पालमपुर संगठनात्मक के जिलाध्यक्ष भी बने। 2016 में फिर से संगठनात्मक जिला पालमपुर का जिलाध्यक्ष का पद संभाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव 2018 में बनाए गए। 'आप' के हिमाचल  प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा कि करुण शर्मा के पार्टी में शामिल होने से बड़ा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग के साथ कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता भी अब भ्रष्टाचार मुक्त सरकार लाना चाहते हैं। जनता पूरी तरह बदलाव चाहती है। कांग्रेस-भाजपा के एक बार तेरी-मेरी सरकार की पॉलिसी से परेशान हो गई है।

यह भी पढ़ेंः-अवसरवादियों से सावधान रहे आप तो हिमाचल की सत्ता का रास्ता साफ !

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।