Himachal Vidhansabha: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने 28 साल की उम्र में जीता था पहला चुनाव

Kuldeep Singh Pathania: कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया हिमाचल विधानसभा के स्पीकर बन गए हैं। उन्होंने 1985 में 28 साल की उम्र में अपना पहला चुनाव जीता था। वह फाइनेंस कमिशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
 | 
Kuldeep Pathania Set To Become Speaker Of Himachal Vidhansabha चम्बा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने अध्यक्ष (Speaker Of Himachal Vidhansabha) पद संभाल लिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने 1985 में 28 साल की उम्र में अपना पहला चुनाव जीता था। इसके बाद साल 1993 और 2003 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव में जीते। साल 2007 में कुलदीप सिंह पठानिया को कांग्रेस पार्टी ने एक बार और मौका दिया और पठानिया फिर जीतकर विधानसभा पहुंचे। कुलदीप सिंह पठानिया 2003 से 2007 तक फाइनेंस कमिशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी धर्मशाला के तपोवन में 14वीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। शीतकालीन सत्र का पहला दिन का समापन विपक्ष के हंगामे और नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ ग्रहण के साथ हुआ । वहीं, सत्र के दूसरे दिन चम्बा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने अध्यक्ष (Speaker Of Himachal Vidhansabha) पद संभाल लिया।  अब उन पर अगले 5 साल के लिए सदन की कार्यवाही चलाने का जिम्मा रहेगा।

यह भी पढ़ेंः-Himachal : 14 वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप पठानिया ने दर्ज किया नामांकन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) ने उनके नाम का प्रस्ताव सदन में रखा। इसका नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने समर्थन किया। अब उन पर अगले 5 साल के लिए सदन की कार्यवाही चलाने का जिम्मा रहेगा। कुलदीप पठानिया के नाम का दूसरा प्रस्ताव उप मुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने रखा। इसका समर्थन कांग्रेस विधायक हर्षबर्धन चौहान और तीसरा प्रस्ताव धनीराम शांडिल ने रखा। इसका समर्थन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह से भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने किया।  

यह भी पढ़ेंः-भटियात के विधायक कुलदीप पठानिया बने विधानसभा स्पीकर, संभाली कुर्सी

मुख्यमंत्री ने कुलदीप पठानिया को दी बधाई

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संवैधानिक पद पर बैठने के लिए कुलदीप पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) को बधाई दी। उन्होंने आसन की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप 5वीं बार विधायक चुनकर आए हैं। आप इस सदन की कार्यवाही को बेहतर ढंग से चलाएंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की ओर से स्पीकर को सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पूरी उम्मीद है कि आप विपक्ष को बोलने का पूरा अवसर प्रदान करेंगे और निष्पक्ष होकर दायित्व का निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : भटियात में BJP और कांग्रेस को टक्कर दे रहे निर्मल पांडे, 10 साल से BJP का कब्जा

5 बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया भटियाता विधानसभा में 5वीं बार चुनाव जीतकर पहुंचे हैं। कुलदीप सिंह पठानिया का जन्म 17 सितंबर 1957 को हुआ था और बीएससी की पढ़ाई लखनऊ से की है। एलएलबी की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पूरी की है। कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एनएसयूआई के छात्र नेता के तौर पर की थी। इसके अलावा कुलदीप सिंह पठानिया को भटियात में मजदूरों और किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए भी जाना जाता है। पठानिया ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य रह चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः-सीएम सुक्खू ने शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, हर गांव तक पहुंचेगा


28 साल की उम्र में जीता था पहला चुनाव

कुलदीप सिंह पठानिया ने 1985 में 28 साल की उम्र में अपना पहला चुनाव जीता था। इसके बाद साल 1993 और 2003 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव में जीते। साल 2007 में कुलदीप सिंह पठानिया को कांग्रेस पार्टी ने एक बार और मौका दिया और पठानिया फिर जीतकर विधानसभा पहुंचे। कुलदीप सिंह पठानिया 2003 से 2007 तक फाइनेंस कमिशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।