भटियात के विधायक कुलदीप पठानिया बने विधानसभा स्पीकर, संभाली कुर्सी

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की भटियात सीट से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभाल ली है।
 | 
 हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की भटियात सीट से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभाल ली है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) ने उनके नाम का प्रस्ताव सदन में रखा। इसका नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने समर्थन किया। अब उन पर अगले 5 साल के लिए सदन की कार्यवाही चलाने का जिम्मा रहेगा।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की भटियात सीट से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभाल ली है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) ने उनके नाम का प्रस्ताव सदन में रखा। इसका नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने समर्थन किया। अब उन पर अगले 5 साल के लिए सदन की कार्यवाही चलाने का जिम्मा रहेगा।


कुलदीप पठानिया के नाम का दूसरा प्रस्ताव उप मुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने रखा। इसका समर्थन कांग्रेस विधायक हर्षबर्धन चौहान और तीसरा प्रस्ताव धनीराम शांडिल ने रखा। इसका समर्थन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह से भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने किया। प्रस्ताव पास होते ही प्रोटेम स्पीकर एवं ज्वाली से कांग्रेस विधायक चंद्र कुमार ने अध्यक्ष की घोषणा की।


मुख्यमंत्री ने कुलदीप पठानिया को दी बधाई

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संवैधानिक पद पर बैठने के लिए कुलदीप पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) को बधाई दी। उन्होंने आसन की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप 5वीं बार विधायक चुनकर आए हैं। आप इस सदन की कार्यवाही को बेहतर ढंग से चलाएंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की ओर से स्पीकर को सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पूरी उम्मीद है कि आप विपक्ष को बोलने का पूरा अवसर प्रदान करेंगे और निष्पक्ष होकर दायित्व का निर्वहन करेंगे।

कुलदीप पठानिया की मेहनत लाई रंग

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुलदीप पठानिया का आसन पर बैठना गौरव की बात है। उनकी 35 साल की तपस्या आज रंग लाई है। उन्होंने कहा कि कानून को करीब से जानने वाले कुलदीप पठानिया सदन में न्याय करेंगे। कुलदीप पठाननिया 5वीं बार चुनाव जीतकर आए हैं। 26 साल की उम्र में वह 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। दूसरी बार 1993 (आजाद) और तीसरी बार 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। चौथी बार 2007 और 5वीं बार 2022 में विधायक निर्वाचित हुए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।