Himachal : 14 वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप पठानिया ने दर्ज किया नामांकन

कुलदीप सिंह पठानिया चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। कुलदीप सिंह पठानिया हिमाचल विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बनेंगे।
 | 
photo

धर्मशाला ।  चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने 14 वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दर्ज किया है। कुलदीप सिंह पठानिया हिमाचल विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बनेंगे। वीरवार को सदन में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभी 40 कांग्रेस विधायकों ने सहमति जताई। 



कुलदीप सिंह पठानिया चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। भटियात से चुनाव जीते कुलदीप सिंह पठानिया पिछली कांग्रेस सरकार में प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन बने थे। हालांकि उस दौरान वे चुनाव हार गए थे, लेकिन उनकी वरिष्ठता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें बोर्ड का चेयरमैन बनाया था।



पठानिया 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। दूसरी बार 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। तीसरी बार 2007 और 2022 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।