सिविल अस्पताल भवारना में ₹42.91 लाख से होगा सुविधाओं का विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में आरकेएस के तहत अस्पताल में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 42 लाख 91 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।

 | 
जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल भवारना में आम लोगों की सुविधाओं के लिए 42.91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने दी। वह सोमवार को रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत सिविल अस्पताल भवारना की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में आरकेएस के तहत अस्पताल में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 42 लाख 91 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।

पालमपुर/धर्मशाला। जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल भवारना में आम लोगों की सुविधाओं के लिए 42.91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने दी। वह सोमवार को रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत सिविल अस्पताल भवारना की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में आरकेएस के तहत अस्पताल में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 42 लाख 91 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-इंदिरा स्टेडियम ऊना में होंगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं, खेल मंत्री ने किया दौरा

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त ईलाज और मुफ्त दवाई उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। आयुष्मान भारत योजना में लोगों को मुफ्त ईलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। भवारना अस्पताल को सुदृढ़ कर सभी प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता का सुनिश्चित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-चम्बा में बड़ा हादसा; कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए 108 और 102 निःशुल्क एंबुलैंस सुविधा संचालित की जा रही है, संबंधित कंपनी को इनका सुचारू संचालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अस्पताल में 7 लाख रुपये की लागत से स्थापित एक्स-रे मशीन का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य से सम्बन्धित सभी कल्याणकारी योजनाओं को अस्पताल प्रशासन से धरातल पर उतारने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में HimCare योजना में 1 अप्रैल से होंगे ये बदलाव, यहां जानें पूरी डिटेल

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भवारना अस्पताल में 7 लाख रुपये की लागत से स्थापित एक्स-रे मशीन का शुभारम्भ किया।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में बनेगा देश का पहला माउंटेन टेरेन बाइकिंग और साइकिल मोटोक्रास सेंटर

बैठक में बीएमओ भवारना दिलावर सिंह, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी भवारना संकल्प गौतम, भाजपा मण्डलाध्यक्ष सुलह कैप्टन देशराज शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत भंडगवार सोनिया, उपप्रधान शिवालिक नरयाल, सीडीपीओ भवारना अनिल कौल, प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य तनु भारती सहित अस्पताल का सभी स्टाफ उपस्थित थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।