हिमाचल के दो खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President RamNath Kovind) ने शनिवार शाम को हिमाचल के दो खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) से सम्मानित किया है। 

 | 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President RamNath Kovind) ने शनिवार शाम को हिमाचल के दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) से सम्मानित किया है।

हिमाचल प्रदेश के दो खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President RamNath Kovind) ने शनिवार शाम को हिमाचल के दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है। ऊना जिले के पैरालंपिक निषाद कुमार (Paralympic Nishad Kumar) और चम्बा जिले के डलहौजी के रहने वाले हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार (hockey player varun kumar) को अर्जुन अवार्ड (Arjun Award) से सम्मानित किया है। 

खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश के दो खिलाड़ियों को यह सम्मान मिलना छोटे से पहाड़ी राज्य हिमाचल के लिए गौरव की बात है। ऊना जिले (Una District) के अंब के रहने वाले निषाद कुमार (Nishad Kumar) ने टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में हाई जंप कैटेगरी (High jump category) में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके लिए उन्हें रजत पदक (Silver Medal) मिला था। 22 वर्षीय के निषाद कुमार ने एशियन चैंपियनशिप (Asian Championship) में भी रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़ेंः-अब आपका मोबाइल बनेगा वकील, TELE-LAW MOBILE APP लॉन्च


वहीं, टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo olympics) मे कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के खिलाड़ी चम्बा जिले के डलहौजी उपमंडल (Dalhousie Subdivison) के 26 वर्षीय वरुण कुमार (Varun Kumar) को भी अर्जुन अवार्ड (Arjun Award) से सम्मानित किया गया है। हॉकी टीम के सभी सदस्यों को अर्जुन पुरस्कार राष्ट्रपति के हाथों मिला है। 25 जुलाई 1995 को खलंदर गांव में जन्में वरुण कुमार के पिता रोजी-रोटी की तलाश में पंजाब के जालंधर शिफ्ट हो गए थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।