आईस हॉकी कैंप का आयोजन संपन्न, कैबिनट मंत्री बोले- लाहुल स्पीति में जल्द होगी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

काजा। लगभग 66 दिन चले आइस हॉकी लर्न टू प्ले कैंप सोमवार को काजा में संपन्न हुआ। रोहतांग सुरंग बनने के बाद सबसे लंबे चले इस कैंप में 226 बच्चों ने शून्य से से भी नीचे तापमान में ना केवल आइस हॉकी के गुर सीखे उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय
 | 
आईस हॉकी कैंप का आयोजन संपन्न, कैबिनट मंत्री बोले- लाहुल स्पीति में जल्द होगी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

काजा। लगभग 66 दिन चले आइस हॉकी लर्न टू प्ले कैंप सोमवार को काजा में संपन्न हुआ। रोहतांग सुरंग बनने के बाद सबसे लंबे चले इस कैंप में 226 बच्चों ने शून्य से से भी नीचे तापमान में ना केवल आइस हॉकी के गुर सीखे उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उनका स्वागत खतक पहनाकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से किया गया। मुख्यतिथि व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एडीएम ज्ञान सागर ने देते हुए कहा कि इस बार के आईस हॉकी कैंप में स्पीति की लड़कियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मैडल हासिल किया है।

 

 

इंडियन आईस हॉकी एसोसिएशन के सहयोग से यहां पर प्रशिक्षिण देने में काफी सफलता मिल रही है। इस बार 226 बच्चों ने कैंप में हिस्सा लिया है। इसके साथ 68 बच्चें एडंवास प्रशिक्षण हासिल कर चुके है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि आज मुझे खुशी हो रही है कि स्पीति की पहचान अब आईस हॉकी की वजह से देश में होने लगी। यहां के बच्चें आईस हॉकी के प्रति अपनी रूचि को बढ़ा रहे है।

आईस हॉकी कैंप का आयोजन संपन्न, कैबिनट मंत्री बोले- लाहुल स्पीति में जल्द होगी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

 

 

सगनम और लोसर में आईस हॉकी रिंक बनाने की घोषणा

मुख्यातिथि ने सगनम और लोसर में आईस हॉकी रिंक बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही आइस हाॅकी के लिए करीब दो करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया। राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल इन्हें प्रशिक्षित कर रहे है। बच्चों को स्पोस्टर्स कोटे से शिक्षा में भी मदद मिलेगी और सरकारी नौकरी में तीन प्रतिशत स्पोर्टस कोटा रखा गया। प्रदेश सरकार ने साहसिक खेलों के पहली बार नीति बनाई है ताकि हम लाहुल स्पिति में भी साहसिक खेले जिनमें स्कींग, तीरंदाजी, रिवर राफटिंग आदि के तहत खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा।

आईस हॉकी कैंप का आयोजन संपन्न, कैबिनट मंत्री बोले- लाहुल स्पीति में जल्द होगी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

 

लाहुल स्पीति में तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

लाहुल स्पीति में जल्द ही तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। पंचायत स्तर पर तीरदांजी का जीवित करने के लिए प्रशासन ने उपकरण पंचायत स्तर पर वितरित किए है। यहां पर बच्चों के लिए हाई एल्टीटयूड का स्पोर्टस हाॅस्टल बनेगा। जब मैं लाहुल स्पीति का विधायक बना तो बजट मात्र 10 करोड़ के करीब था लेकिन आज बजह 65 करोड़ पहुंच गया है। लाहुल स्पीति के विकास में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल ने आईस हाॅकी एसोसियेशन का झंडा मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को वितरित किया।

 

 

ये कार्यक्रम हुए पेश

आईस हॉकी कैंप में प्रशिक्षित प्रतिभागियों ने केप्टन रिचन मूव, एडवांस ड्रिल ब्यॉज और गर्ल केटेगरी में पेश की गई। इसके अलावा लीजियम प्रस्तुति, स्पीति का नृत्य स्केट पहन कर पहली बार पेश किया गया। स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । हॉकी मैच डोगरा स्काउट की टीम ए और टीम बी के बीच में संपन्न हुआ। याक नृत्य लोसर गांव के युवक मंडल ने पेश किया। जबकि क्योटो युवती मंडल ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। लदाखी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रही।

 

 

इन्हें किया गया सम्मानितआईस हॉकी कैंप का आयोजन संपन्न, कैबिनट मंत्री बोले- लाहुल स्पीति में जल्द होगी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

राष्ट्रीय आईस हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक लाने वाली हिमाचल टीम को इस मौके पर मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें तेंजिन डोलमा, नवांग छुटिक, करमा हिशे खांडो, नवांग लामों, छेरिंग डोलमा, सोनम देचेन, सोनम आंगमो, सोनम छोडन, लोबजंग छोजोम, छुईग दोरजे शामिल रहे। नेशनल आईस हाॅकी एसोसियेशन के कोच अमित बेलबाल को भी सम्मानित किया गया। इस आईस हॉकी कैंप में मुख्य कोच के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अगले पांच वर्षों तक अमित बेलबाल आईस हॉकी की कोचिंग स्पीति के बच्चों को देंगे। साक्या स्पोर्टस कल्ब को आईस रिंक तैयार करने और कोचिंग कैंप में मदद करने के लिए पुरस्कार दिया गया। स्पीड स्केटिंग इवेंट ब्यॉज श्रेणी की 400 मीटर की रेस में पहले स्थान पर तेजिंन लाकपा, दूसरे पर तेंजिन कुशे, तीसरे पर तेंजिन जांग्मो, 600 मीटर की रेस में तेंजिन रांगदल पहले, टाकपा इशे दूसरे और धोनडुप तीसरे स्थान पर रहें। जबकि 300 मीटर रेस में तेंजिन खंडप, नोजफल छोडन दूसरे और तीसरे स्थान पर तेंजिन ताबजोर रहे। गर्ल श्रेणी की 600 मीटर रेस में पहले स्थान पर कुंगा यांग्चेन, दूसरे स्थान पर नंवाग छुटिक, तेंजिन छोडन तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर की रेस में पहले स्थान पर छेरिंग डोलमा, सोनम आंग्मो दूसरे और सोनम दिचेन तीसरे स्थान रही। जबकि 200 मीटर की रेस में छेरिंग यांग्चेन पहले, छुटिंग आगमो दूसरे और करमा तेंजिन डोलमा तीसरे स्थान पर रही। काजा में आयोजित दा- छंडः के मौके तीरदांजी प्रतियोगिता में गर्ल केटेगरी में नवांग लेगजोम पहले स्थान पर, दूसरे पर छुलडंग अंकित काजा और तीसरे स्थान पर छेरिंग लामो पर जीत हासिल करने में पुरस्कार दिया गया।

ब्यॉज केटेगरी में पहले स्थानपर कुंगा जामयांग, दूसरे स्थानप जांगछुक छेरिंग, छेरिंग चोपेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक निर्माण विभाग के 22 वॉलंटियर, जल शक्ति विभाग के 17 वॉलंटियर, साक्या स्पोर्टस क्लब काजा के 15 सदस्यों, मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयर ब्यॉज केटेगरी में तेंजिन पालसंग, सोनम दोरजे, तेंजिन लोटे को पुरस्कार दिया गया। जबकि मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयर गर्ल केटेगरी में थिले बांग्मो, पदमा भुटिथ, कुंगा यांगचेन, तेंजिन जूमकर को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बेस्ट वाॅलटिंयर रिंक में कुंगा नोरबू साक्या स्पोर्टस क्लब काजा और प्रवीण कुमार डोगरा स्काउट काजा का दिया गया। इसके अलावा 22 अन्य वॉलंटियर को सम्मनित किया गया। नेशनल डेवलपमेंट कैंप लगाने वाले 18 प्रतिभागियों, एंडवास कैंप में हिस्सा लेने वाले 68 प्रतिभागियों और लर्न टू प्ले कैंप के तहत हिस्सा लेने वाले 224 खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। 90 हजार रूपये की राशि युवा सेवांए एव खेल विभाग की और से डीपीई और पीईटी को सम्मानित किया गया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।