टोक्यो पैरालंपिक: भारत का सबसे बड़ा 54 सदस्यीय दल टोक्यो रवाना

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक की समाप्ति के बाद अब पैरालंपिक खेलों के आयोजन की बारी है। दुनियाभर के दिव्यांग खिलाड़ियों (पैरा एथलीट) के बीच होने वाले खेलों पर अब सबकी नजर रहेगी। 24 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत ने अब तक का अपना सबसे बड़ा दल रवाना किया है। भारत की
 | 
टोक्यो पैरालंपिक: भारत का सबसे बड़ा 54 सदस्यीय दल टोक्यो रवाना

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक की समाप्ति के बाद अब पैरालंपिक खेलों के आयोजन की बारी है। दुनियाभर के दिव्यांग खिलाड़ियों (पैरा एथलीट) के बीच होने वाले खेलों पर अब सबकी नजर रहेगी। 24 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत ने अब तक का अपना सबसे बड़ा दल रवाना किया है। भारत की तरफ से इस बार पैरालंपिक खेलों में 54 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन सभी खिलाड़ियों को वीरवार को टोक्यो के लिए रवाना किया।

 

 

यह भी पढ़ेंः-‘केन्द्रीय गृह मंत्री पदक’ के लिए चुनी गईं हिमाचल की इंस्पेक्टर किरण बाला

इस दौरान उन्होंने भारतीय पैरा खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद जताई है। भारतीय दल में भाला फेंक (F-46) खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया (2004 और 2016 के गोल्ड मेडलिस्ट), मरियप्पन थंगवेलु (ऊंची कूद) और भाला फेंक (F-64) के विश्व चैंपियन संदीप चौधरी भी शामिल हैं। इस बार टोक्यो पैरालंपिक में भारत 9 खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेगा। भारत की तरफ से रियो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन थंगवेलु ध्वज वाहक होंगे।

 

 

 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में आज से सख्ती; प्रवेश के लिए निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन जरूरी

केंद्रीय खेल मंत्री टोक्यो जाने वाले सभी खिलाड़ियों से कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। ठाकुर ने इस दौरान सबका हौसला बढ़ाते हुए खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और मनोबल की तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, ‘हमारे पैरा एथलीटों की महत्वकांक्षा और आत्मविश्वास 1.3 अरब भारतीयों को प्रेरणा देता है। उनकी हिम्मत के आगे बड़ी से बड़ी चुनौतियां भी झुक जाती हैं और वे इसके पूरे हकदार हैं।’

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।