Nari Samman Yojana Himachal : 10 लाख नहीं सिर्फ 2.31 लाख महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

उद्योग मंत्री ने कहा कि पहली अप्रैल से 2.31 लाख महिलाओं को 416 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष के व्यय से 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से मासिक पेंशन दी जाएगी। इससे पहले मंत्री धनीराम शांडिल ने 4 फरवरी 2023 को कहा था कि 10,53,021 महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जाएंगे
 | 
 Nari Samman Yojana Himachal : 10 लाख नहीं सिर्फ 2.31 लाख महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये | उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पहली अप्रैल से 2.31 लाख महिलाओं को 416 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष के व्यय से 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से मासिक पेंशन दी जाएगी। इससे पहले मंत्री धनीराम शांडिल ने 4 फरवरी 2023 को कहा था कि 10,53,021 महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जाएंगे

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले और आयुष मंत्री ने हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी वायदों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1.37 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन (OPS) की सुविधा प्रदान की है। पहली अप्रैल से 2.31 लाख महिलाओं को 416 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष के व्यय से 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से मासिक पेंशन दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में OPS के बाद CM सुक्खू की एक और सौगात, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये

मंत्री हर्षवर्धन चौहान वीरवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला-2023 के समापन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होते हैं। यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। सुकेत देवता मेला के 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि इस उत्सव की बहुमूल्य परम्पराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए। यह एक राज्य के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में महिलाओं को मासिक 1,500 रुपये देने की तैयारी, जानें कब से मिलेंगे


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर उत्सव एवं त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। देव संस्कृति और इसकी विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के साथ ही हमारे मूल्यों, आस्था और आकांक्षाओं को प्रदर्शित एवं आकार भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार लोगों में नव ऊर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः-इंतजार खत्म, जून से हिमाचल की 10 लाख महिलाओं को मिलेंगे मासिक 1500 रुपये

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वालों को भी पुरस्कार प्रदान किए । विधायक सुंदरनगर राकेश जम्वाल और पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

यह भी पढ़ेंः-Nari Samman Yojana Himachal : महिलाओं को मासिक 1500 देने से पड़ेगा 1895 करोड़ का बोझ

10.53 लाख महिलाओं को बताया था पात्र

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 10 गारंटियां दी थीं, जिनमें महिलाओं को मासिक 1500 रुपये देने वाली भी एक गारंटी शामिल हैं। महिलाओं को 1500-1500 देने के लिए कैबिनेट उप समिति गठित की गई थी। उप समिति के अध्यक्ष सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने 4 फरवरी 2023 को प्रेस वार्ता कर कहा था कि प्रदेश के सभी विकास खंड कार्यालयों से एकत्रित डाटा के अनुसार पात्र 10,53,021 महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जाएंगे। मगर अब यह आंकड़ा सीधे 2.31 लाख महिलाओं पर पहुंच गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।