Himachal : मंत्री समेत 11 MLA का कटा टिकट; दो मंत्री शिफ्ट, BJP की लिस्ट में पांच महिलाएं

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट के अनुसार, एक मंत्री समेत 11 सिटिंग विधायकों का टिकट काटा गया है। पांच महिलाओं को भी जगह मिली है।
 | 
BJP SC MORCHA चंबा टीम की घोषणा, इन्हें मिली जगह

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal ELection) के लिए भाजपा (BJP) ने 62 उम्मीदवारों की लिस्ट बुधवार सुबह जारी कर दी। भाजपा की लिस्ट (BJP List) के अनुसार एक मंत्री समेत 11 वर्तमान विधायकों का टिकट काट दिया है। इसके अलावा दो मंत्रियों की सीट बदल दी गई है। एक मंत्री की टिकट काटकर बेटे को दी गई है। लिस्ट में पांच महिलाओं को भी जगह मिली है। सूची में अनुसूचित जाति (SC) के 11 उम्मीदवार और एसटी के आठ उम्मीदवार हैं। वहीं, रामपुर, हरोली, कुल्लू, बड़सर, देहरा और ज्वालामुखी सीटों पर पेंच फंसा है। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election: BJP ने जारी की 62 प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें 

भाजपा ने धर्मपुर से मंत्री महेंद्र सिंह, चम्बा सदर से मौजूदा विधायक पवन नैयर और भरमौर से विधायक जिया लाल कपूर को इस बार पार्टी का टिकट नहीं दिया है। इनके अलावा, मौजूदा विधायकों में धर्मशाला से विशाल नैहरिया, करसोग से हीरा लाल, ज्वाली से अर्जुन सिंह, भोरंज से कमलेश कुमारी, आनी से किशोरी लाल, सरकाघाट से कर्नल इंद्र सिंह और बिलासपुर से सुभाष ठाकुर पर भी पार्टी ने भरोसा नहीं जताया है। द्रंग से जवाहर ठाकुर का टिकट कट गया है। भरमौर से जिया लाल को भी टिकट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ेंः-भरमौर के विधायक की कटी टिकट, BJP ने डॉ. जनक को उतारा चुनावी अखाड़े में

राकेश पठानिया और सुरेश भारद्वाज के बदले हल्के

भाजपा ने अपने दो मंत्रियों सुरेश भारद्वाज और नूरपुर से राकेश पठानिया के हलके बदले गए हैं। सुरेश भारद्वाज शिमला के बजाय कसुम्पटी और राकेश पठानिया नूरपुर के बजाय फतेहपुर से चुनाव लड़ेंगे। करसोग से हीरा लाल की जगह नए चेहरे दीप राज को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। नूरपुर में नए चेहरे रणवीर सिंह निक्का और शिमला में चाय वाले संजय सूद को टिकट मिला है। अर्की से गोविंद राम शर्मा को पिछले दो टिकट काटने के बाद फिर टिकट मिला है। पालमपुर सीट से इस बार त्रिलोक कपूर को टिकट दिया गया। जोगिंद्रनगर में पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर का टिकट काटकर इसे निर्दलीय प्रकाश राणा को दिया गया है। 

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, यहां देखें किसको मिला टिकट

सुजानपुर से सेवानिवृत्त कैप्टन रणजीत सिंह को टिकट

धर्मपुर सीट पर इस बार मंत्री महेंद्र सिंह का टिकट काटा गया है। इस सीट पर महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को टिकट दिया गया है। इसी तरह से जुब्बल-कोटखाई से पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को टिकट मिला है। वहीं धूमल के चुनाव न लड़ने पर सुजानपुर से सेवानिवृत्त कैप्टन रणजीत सिंह को टिकट दिया गया है। भरमौर सीट पर न्यूरो सर्जन और आईजीएमसी के एमएस रहे डॉ. जनक राज चुनाव लड़ेंगे। पांच महिला नेत्रियों में चम्बासे इंदिरा कपूर, इंदौरा से रीता धीमान, शाहपुर से सरवीण चौधरी, पच्छाद से रीना कश्यप और रोहड़ू से शशिबाला को टिकट मिले हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।