CPS बुटेल बोले- BJP ने 5 साल की पालमपुर की अनदेखी, कांग्रेस ने देखा तो लगी मिर्ची

हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव एवं पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल (Ashish Butail) ने पालमपुर में भाजपा द्वारा नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में निकाली गई जन आक्रोश रैली पर पलटवार किया।
 | 
हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव एवं पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल (Ashish Butail) ने पालमपुर में भाजपा द्वारा नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में निकाली गई जन आक्रोश रैली पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपाई अपनी हार नहीं पचा पा रहे है। उन्हें ऐसा लगता है कि अभी भी सत्ता उनके पास है। भाजपा किन डिनोटिफाइड स्कूलों की बात कर रही है, जहां एक भी बच्चा नहीं था। Palampur Kangra News | Ashish Butail News | Himachal Political News

पालमपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव एवं पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल (Ashish Butail) ने पालमपुर में भाजपा द्वारा नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में निकाली गई जन आक्रोश रैली पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपाई अपनी हार नहीं पचा पा रहे है। उन्हें ऐसा लगता है कि अभी भी सत्ता उनके पास है। भाजपा किन डिनोटिफाइड स्कूलों की बात कर रही है, जहां एक भी बच्चा नहीं था।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Budget 2023: सीएम सुक्खू 17 मार्च को पेश करेंगे अपना पहला बजट, विधानसभा में गूंजेंगे 543 प्रश्न


बुटेल ने कहा कि भाजपा ने पंचायत घरों में कॉलेज खोल दिए। कार्यालयों में बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं थीं। क्या उन कार्यालयों में जनता का काम हो सकता है। भाजपा ने 5 साल उनके पालमपुर के साथ भेदभाव किया। अब जब वह 3 महीने के अंदर ही पालमपुर के विकास के लिए करोड़ों रुपये लाए हैं तो भाजपा को मिर्ची लग गई है। पालमपुर में जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है, क्या साबित करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Budget 2023 : हिमाचल बजट सत्र 14 मार्च से, हो सकता है हंगामेदार, BJP आक्रामक


बुटेल ने कहा कि पालमपुर में जल्द ही IT पार्क बनेगा और BDO कार्यालय भी खोला जाएगा। नगर निगम पालमपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज की सुविधा मिलेगी। 24 घंटे पीने के पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। होली के 4 दिनों में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने करीब 200 करोड़ रुपए की घोषणाएं की हैं, जिनका फायदा पालमपुर के लोगों को भी मिलेगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।