10 अगस्त से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र, जानें सदन में क्या होगा खास?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 10 अगस्त से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने वीरवार को यह जानकारी दी है।
 | 
Monsoon Session of hp legislative assembly from 10th august  हिमाचल विधानसभा मानसूत्र सत्र 10 अगस्त से

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 10 अगस्त से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने वीरवार को यह जानकारी दी है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल ने राज्यपाल से मॉनसून सत्र में चार बैठकों में बुलाने की सिफारिश करने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ेंः-फिल्मों के ऑफर ठुकराए और HAS अफसर बनीं ओशिन, पढ़िए सक्सेस स्टोरी

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश के लोगों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के 500 पद भरने का निर्णय लिया गया। इन 500 पदों में से चिकित्सा अधिकारियों के 300 पद एक माह के भीतर वॉक-इन-इंटरव्यू और 200 पद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Cabinet Decisions: एक क्लिक पर जानें हिमाचल कैबिनेट मीटिंग के सभी फैसले

मंत्रिमण्डल ने प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य एवं आरोग्य केन्द्रों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के 880 पद अनुबंध आधार पर भरने का भी निर्णय लिया। बैठक में दंत स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में दंत चिकित्सा अधिकारियों के 19 पद अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया गया। इनमें से 50 प्रतिशत पद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से और 50 प्रतिशत बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। 

यह भी पढ़ेंः-मंडी से धर्मपुर जा रही HRTC बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 11 यात्री थे सवार

बैठक में सिरमौर जिला के कफोटा में खण्ड चिकित्सा कार्यालय खोलने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 18 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही वर्ष 2022 के लिए सेब, आम और नीम्बू प्रजाति के फल जैसे किन्नू, माल्टा, संतरा, गलगल की खरीद के लिए मंडी मध्यस्थता योजना के विस्तार को मंजूरी प्रदान करने के साथ गत वर्ष की तुलना में खरीद में एक रुपए प्रति किलोग्राम वृद्धि को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।