फिल्मों के ऑफर ठुकराए और HAS अफसर बनीं ओशिन, पढ़िए सक्सेस स्टोरी

ओशिन शर्मा की कहानी उन युवाओं को प्रेरित करने वाली है, जो असफलता के बाद हार मान जाते हैं। ओशिन ने असफलताओं से सीखा और कमियों को दूर कर कामयाबी के शिखर को छूआ है।
 | 
हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी ओशिन शर्मा, ब्यूटी विद ब्रेन हैं। ओशिन शर्मा का डॉक्टर बनने का सपना था, लेकिन कॉलेज के दिनों में छात्र राजनीति में आ गईं। HAS oshin sharma success story   BDO oshin sharma success story

हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी ओशिन शर्मा, ब्यूटी विद ब्रेन हैं। ओशिन शर्मा का डॉक्टर बनने का सपना था, लेकिन कॉलेज के दिनों में छात्र राजनीति में आ गईं। बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का भी ऑफर मिला, मगर ठुकरा दिया और हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HPAS) की सफल अधिकारी बन गईं। ओशिन शर्मा की कहानी उन युवाओं को प्रेरित करने वाली है, जो असफलता के बाद हार मान जाते हैं और किस्मत को कोसते रहते हैं। ओशिन ने अपनी असफलताओं से सीखा और कमियों को दूर कर कामयाबी के शिखर को छूआ है।

ओशिन शर्मा की कहानी उन युवाओं को प्रेरित करने वाली है, जो असफलता के बाद हार मान जाते हैं और किस्मत को कोसते रहते हैं। ओशिन ने अपनी असफलताओं से सीखा और कमियों को दूर कर कामयाबी के शिखर को छूआ है। HAS Officer Oshin Sharma,  BDO Oshin Sharma

बता दें कि ओशिन शर्मा वर्तमान में हिमाचल के नाग्गर कल्लू में असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ (AC-Cum-BDO) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने साल 2019 में हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास थी। HPAS की परीक्षा में दसवां रैंक हासिल किया था। ओशिन शर्मा बताती हैं कि उन्होंने यूपीएससी में भी भाग्य आजमाया था, मगर 5 नंबर से पिछड़ गई थीं। बीडीओ रहते हुए दूसरे प्रयास में एचएएस बन गईं। और प्रदेश की काबिल और सफल अधिकारी बन गईं।

ओशिन शर्मा की कहानी उन युवाओं को प्रेरित करने वाली है, जो असफलता के बाद हार मान जाते हैं और किस्मत को कोसते रहते हैं। ओशिन ने अपनी असफलताओं से सीखा और कमियों को दूर कर कामयाबी के शिखर को छूआ है। HAS Officer Oshin Sharma,  BDO Oshin Sharma

ओशिन शर्मा मूलरूप से कांगड़ा जिले के शाहपुर रैत के नेरटी गांव की रहने वाली हैं। हालांकि उनका बचपन शिमला में बीता है। शर्मा अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए हिमाचल प्रदेश में अधिकारी पद पर पहुंची हैं। इनके पिता भुवनेश शर्मा नायब तहसीलदार हैं,  जबकि माता कांगड़ा में सेटेलमेंट अफसर के पीए के पद पर सेवाएं दे रही हैं। एचएएस अफसर ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। इन्हें फेसबुक पर 28 हजार, इंस्टाग्राम पर एक लाख 9 हजार व ट्विटर पर 14 हजार 700 लोग फॉलो करते हैं। ये मॉटिवेशनल पोस्ट भी करती रहती हैं।

ओशिन शर्मा की कहानी उन युवाओं को प्रेरित करने वाली है, जो असफलता के बाद हार मान जाते हैं और किस्मत को कोसते रहते हैं। ओशिन ने अपनी असफलताओं से सीखा और कमियों को दूर कर कामयाबी के शिखर को छूआ है। HAS Officer Oshin Sharma,  BDO Oshin Sharma

एचएएस अफसर ओशिन शर्मा कहती हैं कि उनको बॉलीवुड से फिल्मों के ऑफर मिले थे, मगर परिवार को अभिनेत्री बनना पसंद नहीं था। इसलिए बॉलीवुड से मिले सारे ऑफर ठुकरा दिया। हाल ही इनको लाडली फाउंडेशन ने ब्रांड अम्बेसडर भी बनाया है। ओशिन शर्मा ने पंजाब विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रख दिया था। हालांकि फिर राजनीति में लंबी पारी खेलने की बजाय इनका रुझान सिविल सर्विसेज की ओर हुआ तो ये यूपीएससी व एचपीएससी की तैयारी में जुट गईं।
 

ओशिन शर्मा की कहानी उन युवाओं को प्रेरित करने वाली है, जो असफलता के बाद हार मान जाते हैं और किस्मत को कोसते रहते हैं। ओशिन ने अपनी असफलताओं से सीखा और कमियों को दूर कर कामयाबी के शिखर को छूआ है। HAS Officer Oshin Sharma,  BDO Oshin Sharma

कॉलेज के साथी के साथ लव मैरिज

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ओशिन शर्मा ने अपने कॉलेज के साथी विशाल नैहरिया से 26 अप्रैल 2021 में विवाह किया था। विशाल नैहरिया भाजपा नेता एवं धर्मशाला के वर्तमान विधायक हैं। हालांकि, दोनों का परिवारिक विवाद दो माह बाद ही सामने आ गया था, जिसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।