Himachal Election 2022 : कोई मेरे जितना अनुभवी नहीं... कौल सिंह ने जताई सीएम पद पर दावेदारी

Himachal Assembly Election 2022: कौल सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात की है। कौल सिंह ने कहा कि  45 से ज्यादा सीटें लाकर इस बार हिमाचल में कांग्रेस सरकार बना रही है।

 | 
हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election Result 2022) के नतीजे आने से पूर्व कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर मारामारी दिख रही है। मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक हिमाचल कांग्रेस के तमाम दिग्गज दिल्ली दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। मंडी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की।        दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मुलाकात बाद कौल सिंह ने कहा कि सीनियारिटी, अनुभव और मैच्योरिटी को देखा जाए तो उस हिसाब से मेरे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में कोई नहीं है। मगर हाईकमान जो फैसला करेगी, वह सर्वमान्य होगा। हालांकि कौल सिंह ने कहा कि सीएम किसे बनाया जाए इसके लिए कांग्रेस विधायकों की राय ली जाएगी।

हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election Result 2022) के नतीजे आने से पूर्व कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर मारामारी दिख रही है। मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक हिमाचल कांग्रेस के तमाम दिग्गज दिल्ली दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। मंडी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। 

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस ने जयराम के हल्के सराज में तीन नेता किए निष्कासित


दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मुलाकात बाद कौल सिंह ने कहा कि सीनियारिटी, अनुभव और मैच्योरिटी को देखा जाए तो उस हिसाब से मेरे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में कोई नहीं है। मगर हाईकमान जो फैसला करेगी, वह सर्वमान्य होगा। हालांकि कौल सिंह ने कहा कि सीएम किसे बनाया जाए इसके लिए कांग्रेस विधायकों की राय ली जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election: कौल सिंह का गढ़ रही है दरंग विधानसभा सीट, 80 के बाद BJP को मात्र दो बार मिली जीत

साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को पता है कौन सीनियर नेता है, किस का अनुभव ज्यादा है। अपनी जीत को लेकर कौल सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर में 9 बार विधानसभा के अंदर प्रवेश करूंगा। जो पहली बार विधायक बनता है, वह भी मंत्री बनना चाहता है और दूसरी-तीसरी बार बनता है तो वह मुख्यमंत्री बनना चाहता है मैं तो नौंवी बार जीत रहा हूं। हालांकि, पार्टी का जो फैसला होगा, वह मंजूर होगा।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : खन्ना बोले-BJP बनाएगी सरकार, अग्निहोत्री बोले-आ रही है कांग्रेस

दिल्ली में डेरा डाले हुए हिमाचल के दिग्गज  कांग्रेसी

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, ठाकुर कौल सिंह, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर और कर्नल धनीराम शांडिल खुद को सीएम पद की रेस में बताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा यह तमाम नेता पिछले तीन-चार दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल : कांग्रेस के लिए वोट मांगने पर पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

प्रियंका गांधी ने नहीं दिया मिलने का समय

कांग्रेस के अंदर CM चेहरे को लेकर जिस तरह मारामारी दिख रही है, उससे पार्टी हाईकमान खुश नहीं है। CM बनने के इच्छुक प्रदेश कांग्रेस के तमाम दिग्गज जिस तरह दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं, उससे जनता में गलत मैसेज जा रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली पहुंचे हिमाचल के किसी भी नेता को मिलने का समय तक नहीं दिया। नतीजा- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के बाद ये नेता अब वापस लौटने लगे हैं।
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।