Himachal Election : खन्ना बोले-BJP बनाएगी सरकार, अग्निहोत्री बोले-आ रही है कांग्रेस

प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि BJP हिमाचल में अपने दम पर सरकार बनाएगी। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं की फीडबैक पहुंची है। इसमें कांग्रेस की सरकार बन रही है। 
 | 
प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि BJP हिमाचल में अपने दम पर सरकार बनाएगी। 8 दिसंबर को जब परिणाम आएंगे, उसमें भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।  उधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। आठ दिसंबर को मतगणना इस दावे पर मोहर लगाएगी। मुकेश अग्रिहोत्री ने वीरवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं की फीडबैक पहुंची है। इसमें कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।

शिमला। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि BJP हिमाचल में अपने दम पर सरकार बनाएगी। 8 दिसंबर को जब परिणाम आएंगे, उसमें भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के केवल सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में हिमाचल प्रदेश में तेज गति से विकास कार्य हुए हैं और यह धरातल पर दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर ? दोहराया जाएगा 24 साल पुराना इतिहास !

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल घोषणाओं की सरकार नहीं चलाती। भाजपा ने कहती है उसको पूरा भी करती है, इसलिए भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने प्रदेश में रिवाज बदलने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ा है और यह संकल्प पूर्ण होगा। भाजपा हिमाचल प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। 

यह भी पढ़ेंः-पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने भी माना, चुनावों में OPS है एक बड़ा मुद्दा, कही ये बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच अच्छा तालमेल रहा जिसके कारण भाजपा के कार्यकर्ताओ में अद्भुत जोश देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने जनसभाओं का आयोजन किया, जिसमे अच्छी संख्या और बड़ा जोश देखने को मिली । भाजपा ने घर-घर जाकर भी प्रचार किया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सक्रिय रूप से भाग लिया। 

यह भी पढ़ेंः-छराबड़ा में राष्ट्रपति के लिए बनेगा सेब का बगीचा, डिंपल को जिम्मा

खन्ना ने कहा की पुरानी पेंशन के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने जनता को भटकाने का प्रयास किया , पर हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारी जानते हैं कि कौन सी पार्टी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करती है। कांग्रेस सरकारों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी पुरानी पेंशन की घोषणा की पर अभी तक उस पर कुछ नहीं हुआ। हिमाचल प्रदेश चुनावों में इतिहास रचने जा रहा है और हिमाचल प्रदेश में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ेंः-नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री बोले, भाजपा सरकार प्रदेश में डूबता हुआ जहाज

प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकारः अग्निहोत्री

उधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। आठ दिसंबर को मतगणना इस दावे पर मोहर लगाएगी। मुकेश अग्रिहोत्री ने वीरवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं की फीडबैक पहुंची है। इसमें कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। प्रदेश की जनता ने रिवाज कायम रहने के लिए मतदान किया है और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ रही है। 

भाजपा के लिए खतरे की घंटी

मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि यह चुनाव देश की राजनीति को तय करेगा और निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आना भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरे की घंटी होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हक को लेकर रहेंगे। हिमाचल प्रदेश में ओपीएस देना, 1500 रुपए प्रत्येक महिला को देना, 300 यूनिट बिजली हर घर के फ्री करना, मनरेगा की दिहाड़ी को 350 करना सहित अन्य जो वादे कांग्रेस पार्टी ने किए हैं, सभी को तय समय में पूरा किया जाएगा।

हर वर्ग से किया जाएगा न्याय

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज भी भारतीय जनता पार्टी चाहे सरकार बनाने के सपनों में रहे, चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन भाजपा को जनता के बीच यह बताना चाहिए कि कर्ज कितना लिया है और ओवरड्राफ्ट कितना हुआ। अब भी कर्मचारियों पर शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं। भाजपा ने युवा, कर्मचारी व व्यापारी वर्ग के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस सत्ता में आकर हर वर्ग के साथ न्याय करेगी और प्रदेश को आगे ले जाने का काम करेंगी। प्रदेश को कर्ज, बेरोजगारी, महंगाई की दलदल से निकालना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।