कांगड़ा में 2 कांग्रेसी नेताओं में टकराव, पूर्व CPS नीरज भारती सहित 10 लोग हिरासत में

कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक रहे नीरज भारती (Neeraj Bharti) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने नीरज भारती समेत कुल 10 लोगों हिरासत में लिए गए हैं।
 | 
कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक रहे नीरज भारती (Neeraj Bharti) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने नीरज भारती समेत कुल 10 लोगों हिरासत में लिए गए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में नीरज भारती और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा यानी दोनों पक्षों के 10 लोग शामिल हैं। शुक्रवार शाम को इन्हें हिरासत में लिया गया है।

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक रहे नीरज भारती (Neeraj Bharti) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने नीरज भारती समेत कुल 10 लोगों हिरासत में लिए गए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में नीरज भारती और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा यानी दोनों पक्षों के 10 लोग शामिल हैं। शुक्रवार शाम को इन्हें हिरासत में लिया गया है।


उल्लेखनीय है कि धर्मशाला से पूर्व में कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे सुधीर शर्मा और ज्वाली के पूर्व विधायक नीरज भारती में जुबानी जंग चल रही है। शुक्रवार को नीरज भारती ने फेसबुक लाइव कर बताया कि उन्हें धर्मशाला आने का चैलेंज दिया गया है। इसी लिए वह धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के कंड करडियाणा गांव में पहुंचे। बता दें कि कंड करडियाणा गांव में नीरज भारती की जमीन है, जो ज्वाली से लगभग 70 किलोमीटर दूर है।

नीरज भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भड़काऊ पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने कहा कि वह धर्मशाला आए हैं। जिस किसी को मिलना है, वह आकर मिल सकता है। पोस्ट वायरल होने के बाद धर्मशाला और शाहपुर तहसील से संबंध रखने वाले चार लोग (सुधीर शर्मा के समर्थक) कंड कडियाणा पहुंच गए। दोनों पक्षों में हल्की नोकझोंक हुई। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई और मौके पर पहुंच गई। 

बाद में पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पूर्व कांग्रेस सरकार में विधायक एवं सीपीएस नीरज भारती सहित 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम सभी को धर्मशाला पुलिस थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ भी की गई। इसके अलावा हिरासत में लिए गए सभी लोगों का मेडिकल भी करवया गया। एसपी कांगड़ा कुशाल ठाकुर ने कहा कि नीरज भारती सहित उनके पक्ष से छह लोगों, जबकि दूसरी ओर से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगामी कार्रवाई के चलते इन सभी को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। 


किसकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों नीरज भारती के अलावा, अनुराग डोगरा, सूजल कुमार, पंकज शर्मा, राजिंद्र कुमार निवासी ज्वाली तथा नगरोटा बगवां के कवांरी निवासी विक्रमजीत शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर से कंचन कुमार निवासी खनियारा, अश्वनी राणा निवासी बलेहड़, रमन कुमार निवासी दाड़ी धर्मशाला तथा शाहपुर उपमंडल के डढंब निवासी विरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इन सभी लोगों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप हैं और सभी का मेडिकल करवाया गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।