Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला, जयराम ठाकुर होंगे नेता प्रतिपक्ष

हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के साथ जहां कांग्रेस सरकार अपने मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है, वहीं भाजपा विधायकों ने जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है।
 | 
हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के साथ जहां कांग्रेस सरकार अपने मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है, वहीं भाजपा विधायकों ने जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल विधानसभा में अब नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगें। हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को शिमला में हुई. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विधायक दल का नेता चुना गया. जयराम ठाकुर विपक्ष के नेता होंगे।

शिमला। हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के साथ जहां कांग्रेस सरकार अपने मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है, वहीं भाजपा विधायकों ने जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल विधानसभा में अब नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगें। हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को शिमला में हुई. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विधायक दल का नेता चुना गया. जयराम ठाकुर विपक्ष के नेता होंगे।

यह भी पढ़ेंः-हो गया तय, इस दिन होगा सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को पीटरहॉफ शिमला में हुई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। जयराम ठाकुर विपक्ष के नेता होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए सभी पार्टी विधायक शिमला पहुंचे। 11 बजे सभी विधायकों ने मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद सुशासन दिवस मनाया गया। इन कार्यक्रमों के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में मंत्रिमंडल गठन को लेकर संशय बरकरार, ये विधायक हैं मंत्री पद के दावेदार

इसमें भाजपा विधायक दल के नेता और नेता विपक्ष का चयन हुआ। विधायक दल की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और पूर्व प्रभारी मंगल पांडे भी मौजूद रहे। बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़, क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह और सह प्रभारी संजय टंडन रविवार सुबह ही शिमला पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Cabinet : मंत्री बनेंगे विक्रमादित्य, बोले-नया मंत्रिमंडल अनुभव और युवाओं का मिश्रण

वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि

भाजपा परिवार की हर जिम्मेदारी को प्राथमिकता से निभाना हमारी प्रतिबद्धता है। आज प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता के तौर पर मुझे जिम्मेदारी सौंपने हेतु भाजपा के समस्त विधायकों एवं पदाधिकारियों का हार्दिक आभार। निश्चित तौर पर आप सभी के सहयोग और स्नेह के साथ मैं इस दायित्व को प्राथमिकता से निभाऊंगा। हम विधानसभा के अंदर एवं बाहर जनता की आवाज़ को मजबूती के साथ उठाएंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।