Himachal Cabinet : मंत्री बनेंगे विक्रमादित्य, बोले-नया मंत्रिमंडल अनुभव और युवाओं का मिश्रण

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनना लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वयं विक्रमादित्य सिंह के मंत्री बनाने पर स्थिति स्पष्ट कर दी है।
 | 
Ready to take any responsibility that Congress gives: Vikramaditya Singh on his role in Himachal govt हिमाचल प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनना लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वयं विक्रमादित्य सिंह के मंत्री बनाने पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। सुक्खू ने नई दिल्ली में कहा कि विक्रमादित्य सिंह कैबिनेट में होंगे। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि वह कैबिनेट में क्यों नहीं होंगे। सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट में ही कांग्रेस अपनी गारंटियों को लागू करेगी। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनना लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वयं विक्रमादित्य सिंह के मंत्री बनाने पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। सुक्खू ने नई दिल्ली में कहा कि विक्रमादित्य सिंह कैबिनेट में होंगे। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि वह कैबिनेट में क्यों नहीं होंगे। सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट में ही कांग्रेस अपनी गारंटियों को लागू करेगी। 

 

यह भी पढ़ेंः-CM Sukhu बोले-मंत्रिमंडल का गठन विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद

 

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को कहा कि कांग्रेस उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नया मंत्रिमंडल अनुभव और युवाओं का मिश्रण होगा। विक्रमादित्य सिंह और अन्य कुल 40 विधायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ दिल्ली में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal : हिमाचल में एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट कंपनी ने किए बंद


इस दौरान समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विक्रमादित्य ने कहा, "पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरा करूंगा।" अगले कुछ दिनों में बनने वाले राज्य मंत्रिमंडल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह अनुभव और युवाओं का विलय होगा। मंत्री पद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में फैसला मुख्यमंत्री करेंगे।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में सीमेंट प्लांट बंद : दबाव में कंपनियां या सरकार, पढ़िए ये विशेष रिपोर्ट


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि “कैबिनेट का गठन होगा जिसमें अनुभव वाले वरिष्ठ और युवा नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं राज्य युवा कांग्रेस का प्रमुख और एक विधायक हूं और अब लोगों ने मुझे फिर से विजयी बनाया है। मैंने स्टार प्रचारक के रूप में लगभग 15 निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया। इसलिए हमें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे हम अपने कंधों पर लेंगे और सीएम सुक्खू के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार चलाएंगे।” 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।