HP Cabinet Expansion : हो गया तय, इस दिन होगा सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने से विधानसभा का शीत सत्र आगामी कुछ दिनों के लिए टल गया है। मुख्यमंत्री अभी कुछ दिनों तक दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में क्वारंटीन हैं।

 | 
Himachal Cabinet Expansion:  हिमाचल प्रदेश में सबकी नजर मुख्यमंत्री सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) के मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) पर टिकी हुई है। जिन विधायकों के नाम इतने दिनों से सुर्खियों में चल रहे है क्या सच में उन्हें कैबिनेट में जगह मिल पाएगी? लेकिन प्रदेश की जनता को अब मंत्रिमंडल विस्तार के लिए और इतंजार करना होगा। आइए जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के कैबिनेट का विस्तार कब होगा...

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सबकी नजर मुख्यमंत्री सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) के मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) पर टिकी हुई है। जिन विधायकों के नाम इतने दिनों से सुर्खियों में चल रहे है क्या सच में उन्हें कैबिनेट में जगह मिल पाएगी? लेकिन प्रदेश की जनता को अब मंत्रिमंडल विस्तार के लिए और इतंजार करना होगा। आइए जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के कैबिनेट का विस्तार कब होगा...

यह भी पढ़ेंः-सीएम सुक्खू का कोरोना टेस्ट आज, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही लौटेंगे शिमला


बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 19 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) दिल्ली के हिमाचल भवन में अपना क्वारन्टीन पीरियड पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का वीरवार को कोरोना टेस्ट होना था, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सीएम अपना क्वारंटीन का समय पूरा करेंगे। 

यह भी पढ़ेंः-सुक्खू सरकार ने पलटा जयराम का फैसला, 29 विद्युत मंडल व उपमंडल डिनोटिफाई

24 दिसंबर को होना था कैबिनेट विस्तार

मुख्यमंत्री की 22 दिसंबर को हिमाचल आने की संभावना बन रही थी। लेकिन 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री का कोविड टेस्ट नहीं हो पाया। इस वजह से मुख्यमंत्री अब दिल्ली में ही रुके हुए हैं। ऐसे में उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है जिसके अनुसार 24 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार होने की बात की जा रही थी।  ऐसे में 25 दिसंबर को अगर मुख्यमंत्री हिमाचल लौटते भी हैं तो राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर उपलब्ध नहीं होंगे। 

यह भी पढ़ेंः- सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले सभी 10 गारंटियां पूरी करेंगे, पहली कैबिनेट में ही देंगे ओपीएस

सप्ताह के लिए गोवा जा रहे हैं राज्यपाल

बता दें कि राज्यपाल 25 दिसंबर की सुबह शिमला से अपने घर गोवा जा रहे हैं और 31 दिसंबर तक हिमाचल में नहीं होंगे। मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ राज्यपाल ही दिलवाते है। वहीं, शीतकालीन सत्र के लिए भी राज्यपाल का होना अनिवार्य है। ऐसे में ये स्वाभाविक सी बात है कि अब हिमाचल में सुक्खू सरकार का विस्तार नए साल में ही होगा। वहीं 8 जनवरी से पहले शीतकालीन सत्र होने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः- JOA IT Peper Leak : पहले भी निलंबित हो चुकी है महिला कर्मचारी, जानें क्या थे आरोप

हाईकमान को सौंपी है पहली लिस्ट

उल्लेखनीय है कि सुक्खू सरकार में 10 मंत्रियों की जगह खाली है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अपने-अपने लिए विभाग ले चुके हैं । ऐसे में खाली पड़े मंत्री पदों पर किन विधायकों को बिठाया जाएगा ये देखने वाली बात होगी। कांग्रेस हाईकमान को मुख्यमंत्री सुक्खू एक लिस्ट पहले ही सौंप चुके हैं, जिसमें से मंत्री बनने हैं। ऐसे में कांग्रेस ये तय नहीं कर पा रही है कि मंत्रिमंडल में किसे रखें और किसे बाहर करें।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।