Sirmour : पांवटा साहिब के पुरुवाला के ढाबे में चोरी, पुलिस ने गिरफ्तार किए पांच युवक

पांवटा साहिब उपमंडल के पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत ढाबे में चोरी के आरोप में पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
 | 
Breaking News

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं। यहां स्थित पांवटा साहिब उपमंडल के पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत ढाबे में चोरी के आरोप में पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों के खिलाफ 7 नवंबर को पुलिस थाना पुरुवाला में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। हाउसिंग बोर्ड  लोनी देवीनगर में स्थित उसके ढाबे पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। 

 

यह भी पढ़ें ः सिरमौर में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, नेशनल हाईवे के निर्माण में जुटे 2 इंजीनियरों की मौत

उसने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 6 नवंबर को उसने रात 10 बजे अपने ढाबे को बंद कर दिया था। अगले दिन सुबह जब वह ढाबे पर पहुंचा, तो पाया कि शटर का लाक टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा, तो ढाबे से एक सिलेंडर, कीपैड फोन, स्पीकर, एप्पल कंपनी की घड़ी सहित 1500 रुपये चोरी हो गए थे। इसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को इसकी शिकायत दी।

 

यह भी पढ़ें ः Landslide in Himachal: सिरमौर और बिलासपुर में भूस्खलन, चार लोगों की मौत

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी किए हुए सामान सहित गिरोह के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के इन पांचों आरोपितों को अदालत में पेश कर 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों में दो युवक यूपी व उत्तराखंड के रहने वाले है। जबकि 3 आरोपी मूलतः नेपाल के निवासी है। 

आरोपियों की पहचान 

  • अमित केमवाल (21) निवासी जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड, 

  • परवेज अलवी(24) निवासी जिला सहारनपुर यूपी, 

  • गोपाल थापा जिला कंचनपुर नेपाल 

  • तेज राज (30) जिला कंचनपुर नेपाल 

  •  हरक बहादुर(32) जिला कंचनपुर नेपाल 

यह भी पढ़ें ः सिरमौर टीजीटी कला संघ प्रधान बने सीताराम पोजता

 उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि आरोपितों को अदालत में पेश किया गया है, जहां से इन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि चोरी का यह गिरोह शहर की अन्य चोरियों में भी शामिल हो सकता है। लिहाजा पुलिस इन से कड़ी पूछताछ कर रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।