सिरमौर टीजीटी कला संघ प्रधान बने सीताराम पोजता

सीताराम पोजता को जिला अध्यक्ष, बृजेश अत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को महासचिव, राजेन्द्र कंवर को कोषाध्यक्ष और सतपाल को मीडिया प्रभारी चुना गया।
 | 
.

सिरमौर। सिरमौर जिला टीजीटी कला संघ के चुनाव रविवार को श्री रेणुका (ददाहू) में हुए। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता रणवीर तोमर ने की। चुनाव प्रक्रिया में सीताराम पोजता को जिला अध्यक्ष, बृजेश अत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को महासचिव, राजेन्द्र कंवर को कोषाध्यक्ष और सतपाल को मीडिया प्रभारी चुना गया।

यह जानकारी देते हुए टीजीटी कला संघ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौशल व प्रदेश महासचिव विजय हीर ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी। विजय हीर ने बताया कि देश राज शर्मा को राज्य टीजीटी कला संघ में संगठन प्रांतीय समन्वयक के रूप में नियुक्ति दी है। देश राज शर्मा इससे पूर्व जिला सिरमौर के अध्यक्ष रहे थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।