Landslide in Himachal: सिरमौर और बिलासपुर में भूस्खलन, चार लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में हुआ। दूसरा हादसा बिलासपुर जिला में एम्स के नजदीक निर्माणाधीन विद्युत सब-स्टेशन में हुआ है।  
 | 
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में हुआ। सिरमौर जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर हुए भू-स्खलन के मलबे के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर मिनस में हुआ। दूसरा हादसा बिलासपुर जिला में एम्स के नजदीक निर्माणाधीन विद्युत सब-स्टेशन में हुआ है। यहां एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे 707 के विस्तारीकरण कार्य चल रहा है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक हुए भू-स्खलन के मलबे में तीन लोग दब गए। इनमें अटाल निवासी टैक्सी ड्राइवर काना सिंह, राजस्थान निवासी पोकलैंड चालक अशोक कुमार, सहायक जितेंद्र कुमार शामिल हैं। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। 

उधर, एम्स बिलासपुर कोठीपुरा के समीप निर्माणाधीन विद्युत सब-स्टेशन में भी भूस्खलन हुआ है। इसमें एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। वहीं, भू-स्खलन के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम के समय जोर का धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि अचानक ही सब स्टेशन के डंगे के निर्माण के दौरान ऊपर की ओर पहाड़ी पर अचानक भू-स्खलन हो गया है। डंगे में कंकरीट डालने का काम कर रहे मिस्त्री और मजदूर दब गए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।