युवा ओवरएज हो रहे और सरकार भर्ती परीक्षा रद्द कर रहीः प्रतिभा सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह उन परीक्षार्थियों के साथ अन्याय है, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए कठोर मेहनत की थी। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।
 | 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द करने के सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह उन परीक्षार्थियों के साथ अन्याय है, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए कठोर मेहनत की थी। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। भविष्य में ऐसी कोई पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े उपाय किए जाएं। प्रतिभा ने कहा कि पिछले दो साल से पुलिस की इस भर्ती के लिए 70 हजार युवाओं ने कड़ी मेहनत की थी।

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती (Himachal Police Recruitment) की लिखित परीक्षा कर दी गई है। पुलिस भर्ती के प्रश्नपत्र के लीक होने के बाद हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लिखित परीक्षा दोबारा होगी। पेपर लीक मामले की जांच को लेकर डीआईजी मधूसदून की अध्यक्षता में एसआईटी (SIT) गठित की गई है। उधर, भर्ती परीक्षा रद्द करने पर प्रतिभा सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की SIT करेगी जांच


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द करने के सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह उन परीक्षार्थियों के साथ अन्याय है, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए कठोर मेहनत की थी। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। भविष्य में ऐसी कोई पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े उपाय किए जाएं। प्रतिभा ने कहा कि पिछले दो साल से पुलिस की इस भर्ती के लिए 70 हजार युवाओं ने कड़ी मेहनत की थी।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल घूमने का है प्लान तो IRCTC के इस पैकेज की कराएं बुकिंग, ये रही पूरी डिटेल्स

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं की दो साल की मेहनत सरकार के फैसले के बाद पानी में मिल गई है। उन्होंने उन युवाओं के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई है, जो अब इस भर्ती के लिए ओवरएज हो रहे हैं। प्रतिभा ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न करे। पुलिस की भर्ती परीक्षा रद्द करने के बाद उन युवाओं को एक विशेष मौका देना चाहिए, जो ओवरएज हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः-सीएम जयराम 7 मई को बंजार में देंगे करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात

कैसे हुआ खुलासा कि पेपर लीक हो गया है

दरअसल, तीन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में 90 में से 70 मार्क्स हासिल किए। जब इनके दस्तावेज जांचे गए तो 10वीं और 12वीं कक्षा में इनके एवरेज मार्क्स थे। इस पर शक हुआ तो पुलिस ने पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने सारी कहानी उगल दी। पूछताछ में पता चला है कि 7 से 8 लाख रुपये देकर पहले ही पेपर लीक किए गए थे। पुलिस को जिस प्रिंटिंग प्रेस में पेपर की छपाई हुई है, वहां से पर्चों के लीक होने की आशंका है। साथ ही पेपर लीक गिरोह के तार दिल्ली और हरियाणा से जुड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में पहली बार कुत्तों को एंटी रैबीज़ वैक्सीन, जानिए टीकाकरण के लाभ


कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पदों के लिए 27 मार्च को भर्ती परीक्षा हुई थी। इनमें 932 पुरुष, 311 महिला कांस्टेबल, 91 पुरुष कांस्टेबल बतौर चालक पदों के लिए 5 अप्रैल 2022 को परिणाम घोषित हुआ। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश में निर्धारित 81 केंद्रों पर किया गया था। लिखित परीक्षा में कांस्टेबल पुरुष के पदों के लिए 60 हजार से अधिक और कांस्टेबल महिला पदों के लिए 14 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।