हिमाचलः पुलिस कर्मियों की वेतन विसंगति दूर, मिलेगा बढ़ी दरों वाला उच्च पे-बैंड

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कर्मियों की वेतन विसंगति दूर कर दी है। 2014 के बाद भर्ती पुलिस कर्मियों को बढ़ी हुई दरों पर ग्रेड पे व उच्च पे-बैंड का लाभ मिलेगा।
 | 
हिमाचल दिवस पर नाहन में सुखराम चौधरी बोले- 15 अप्रैल सम्मान का दिन

शिमला। हिमाचल में पुलिस कर्मियों की वेतन विसंगति दूर कर दी गई है। 2014 के बाद भर्ती पुलिस कर्मियों को बढ़ी हुई दरों पर ग्रेड पे व उच्च पे-बैंड का लाभ मिलेगा। कैबिनेट फैसले के बाद इस बाबत वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जयराम सरकार ने पुलिस कर्मियों को 10 फरवरी 2022 को जारी सिविल सर्विस रूल्स के प्रावधानों के तहत संशोधित वेतन देने का निर्णय लिया है। इसके बाद वेतन निर्धारण के लिए पुलिस कर्मियों को भी 15 दिनों में विकल्प देने को बोला गया है।

यह भी पढ़ेंः-यह क्या? पुलिस कर्मी ने निगला जहर, हुई दर्दनाक मौत


हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2014 के बाद भर्ती पुलिस जवानों को उच्च पे-बैंड के लिए 8 साल का सेवाकाल पूरा करने की शर्त लगाई गई थी। इस शर्त के कारण रेगुलर भर्ती होने के बावजूद पुलिस कर्मियों को 8 साल तक पूरा वेतनमान नहीं दिया जा रहा था। इससे इन्हें वित्तीय हानि हो रही थी। पुलिस कर्मियों के पे-बैंड को लेकर विपक्ष भी निरंतर इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर बना हुआ था।

यह भी पढ़ेंः-कांगड़ा में 23 अप्रैल को केजरीवाल की रैली, AAP हिमाचल में दोबारा जुटा रही ताकत


CM के आवास पर पहुंचे थे दर्जनों पुलिस कर्मी

वेतन विसंगति दूर करने के लिए मांग पुलिस कर्मी लंबे समय से कर रहे थे। बीते साल सैकड़ों पुलिस कर्मी मुख्यमंत्री जयराम के सरकारी आवास ओक ओवर के बाहर अपना रोष जाहिर करने के लिए इकट्‌ठे हुए थे। इसके बाद सरकार ने इनकी मांग का हल निकालने के लिए एक समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट के बाद अब वित्त विभाग ने वेतन विसंगति दूर करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः 16-17 दिन बाद भी फिर 22-23 अप्रैल को 'पहाड़' चढ़ने आ रहे दो सियासी धुरंधर


अनुबंध कर्मियों की तर्ज पर दो साल बाद उच्च पे बैंड

अधिसूचना के मुताबिक 2014 के बाद भर्ती पुलिस कर्मियों को राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर अनुबंध अवधि के दो साल पूरा करते ही उच्च पे-बैंड के लाभ दे दिए जाएंगे। यानी अब इन्हें 5910-20200 रुपये के पे-बैंड के साथ 1900 रुपये ग्रेड-पे तथा 10300-34800 के पे-बैंड के साथ 3200 रुपये ग्रेड-पे मिलेगी। इन्हें भी अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर नए वेतनमान के लाभ जनवरी 2016 से मिलने तय है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।