हिमाचलः 16-17 दिन बाद भी फिर 22-23 अप्रैल को 'पहाड़' चढ़ने आ रहे दो सियासी धुरंधर

22 अप्रैल को भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, जबकि 23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। 

 | 
देश की राजनीति के दो बड़े सियासी धुरंधर हिमाचल आने वाले हैं। 22 अप्रैल को भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, जबकि 23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। नड्डा और केजरीवाल के दौरों से हिमाचल प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है। दोनों दिग्गजों के चुनावी दौरों का विश्लेषक अपने-अपने हिसाब से विश्लेषण कर रहे हैं, लेकिन इतना तय है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश की सियासत का रूख तय करने वाले कांगड़ा जिला में इन दोनों नेताओं के कार्यक्रम कुछ खास होने वाले हैं।

धर्मशाला। देश की राजनीति के दो बड़े सियासी धुरंधर हिमाचल आने वाले हैं। 22 अप्रैल को भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, जबकि 23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। नड्डा और केजरीवाल के दौरों से हिमाचल प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है। दोनों दिग्गजों के चुनावी दौरों का विश्लेषक अपने-अपने हिसाब से विश्लेषण कर रहे हैं, लेकिन इतना तय है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश की सियासत का रूख तय करने वाले कांगड़ा जिला में इन दोनों नेताओं के कार्यक्रम कुछ खास होने वाले हैं।

यह भी पढ़ेंः-जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से 'आप' में मची उथल-पुथल


भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) 22 अप्रैल को कांगड़ा के नगरोटा बगवां में रोड शो करके चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके एक दिन के बाद परसों यानी 23 पार्टी की एक बैठक रखी गई है। इसी दिन आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी शाहपुर के चम्बी मैदान (Shahpur Chambi Ground) में जनसभा संबोधित करने के लिए कांगड़ा पहुंच रहे हैं। इन दोनों नेताओं के रोड शो और जनसभा को यादगार बनाने के लिए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और नेता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः-कांगड़ा में 23 अप्रैल को केजरीवाल की रैली, AAP हिमाचल में दोबारा जुटा रही ताकत


नड्‌डा का 16 दिन में दूसरा हिमाचल दौरा

नड्‌डा के दौरे से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 22 अप्रैल को गगल हवाई अड्डे पर हेलिकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद नगरोटा बगवां बाजार में ओपन जीप में रोड शो कर जनसभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्‌डा का 16 दिन के भीतर दूसरा हिमाचल दौरा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह चुके हैं कि नड्डा के दौरे से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार होता है। यही वजह है कि भाजपा नड्‌डा के हिमाचल दौरों को भुनाने में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः BJP का मिशन रिपीट करवा सकती है कांग्रेस! AAP ने बढ़ाई टेंशन

केजरीवाल की जनसभा के लिए गांव-गांव जाकर दे रहे निमंत्रण

आम आदमी पार्टी (AAP) के हिमाचल प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की जनसभा के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से निमंत्रण दिया जा रहा है। इसके लिए कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिला के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर आम लोगों के साथ बैठकें की जा रही हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी आम लोगों को केजरीवाल के विजन और मिशन के रूबरू करवा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के अंदर आम आदमी पार्टी का खौफ देखने को मिल रहा है। प्रत्येक गली मोहल्ले में भाजपा के नेता भी आप की चर्चा कर रहे हैं। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।