करीब छह माह बाद चम्बा से जुड़ी पांगी घाटी, साच पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

अक्तूबर माह में बर्फबारी होने के कारण जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जिला मुख्यालय चम्बा से जोड़ने वाला वाला चम्बा किलाड बाया साच पास मार्ग बंद हो गया था।
 | 
अक्तूबर माह में बर्फबारी होने के कारण जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जिला मुख्यालय चम्बा से जोड़ने वाला वाला चम्बा किलाड बाया साच पास मार्ग बंद हो गया था।

चम्बा। करीब छह माह बाद चम्बा-किलाड़ मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। अक्तूबर माह में बर्फबारी होने के कारण जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जिला मुख्यालय चम्बा से जोड़ने वाला वाला चम्बा किलाड़ बाया साच पास मार्ग बंद हो गया था। उपायुक्त चम्बा डीसी राणा ने बताया कि साच पास मार्ग को हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। साच पास मार्ग पर जमी बर्फ हटा दी है। अब चम्बा से किलाड़ बाया साच पास मार्ग हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित है। पांगी जाने वाले लोग अब सीधा चम्बा से किलाड़ बाया साच पास मार्ग की सुविधा लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-प्रतिभा सिंह की अगुआई में भी कांग्रेस की राह नहीं आसान, इस वजह से होगा नुकसान

आपको बता दें कि अक्तूबर में जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले साच पास में हिमपात हुआ है। इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। उस वक्त साच पास में करीब सात इंच तक हिमपात हुआ था। इसके बाद लगातार बर्फबारी होती रही और मार्ग पर वाहन नहीं गुजर सके। इससे पांगी से चम्बा और चम्बा से पांगी की ओर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पांगी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया था। अब मौसम साफ होने के बाद प्रशासन ने  मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल करवा दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः लगाना चाहते हैं अपना उद्योग तो उठाएं इस योजना का लाभ

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।