प्रतिभा सिंह की अगुआई में भी कांग्रेस की राह नहीं आसान, इस वजह से होगा नुकसान

ज्योतिष और अंक गणित के अनुसार प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में भी हिमाचल कांग्रेस की राह आसान नहीं है। प्रतिभा को चापलूसों के सावधान रहना होगा।
 | 
pratibha singh congress प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह को हिमाचल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रतिभा के नेतृत्व में हिमाचल कांग्रेस बेहतर करेगी। प्रतिभा सिंह के साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नियुक्त किए गए हैं। लेकिन ज्योतिष और अंक गणित के अनुसार प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में भी हिमाचल कांग्रेस की राह आसान नहीं है। हिमाचल कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष को अब सावधानी के साथ पार्टी संबंधी निर्णय लेने होंगे।


जाने-माने अंक गणितज्ञ और वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अंक गणित के हिसाब से गणना करके आने वाले समय के लिए घोषणा की है। उनके अनुसार हिमाचल पीसीसी चीफ और चार कार्यकारी अध्यक्ष की यह घोषणा 26, अप्रैल, 2022 को हुई है। अंक 1 सूर्य का है और अंक 4 राहु का है। जो ग्रहण योग बनाता है। कहीं न कहीं विरोध के स्वर आपस में ही उठ सकते हैं। 2+6=8 अंक जो शनि का अंक है, शनि न्याय का कारक है। शनिदेव झूठ नहीं मानते। वाणी पर संयम व नियंत्रण रखना होगा। शनि जेल का कारक भी है। 


पंडित डोगरा कहते हैं कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष की राह आसान नहीं होगी। प्रतिभा सिंह का जन्म 16 जून, 1956 को हुआ है। 1+6 = 7 अंक जो केतु का अंक है। केतु बिना सिर का ग्रह है, जिसकी अपनी कोई दिशा नहीं होती। जिस तरफ चला तो चल पड़ता है। इस वक्त प्रतिभा सिंह 66 वर्ष में चल रही हैं। 6+6 = 12 = 1+2 = 3 अंक गुरु का है। गुरु का शुक्र से विरोध है। प्रतिभा अलगे माह जून में 67वें वर्ष में प्रवेश करेंगी। 6+7 = 13 = 1+3 = 4 अंक राहु का है। जन्मदिन के बाद किसी बड़े षड्यंत्र की शिकार हो सकती हैं। प्रतिभा सिंह को चापलूस लोगों से बच के रहना होगा, जोकि उनकी छवि को खराब करेंगे।


पंडित डोगरा ने कहा कि कांग्रेस ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उनका भी 8 अंक ही बनता है, जोकि शनि का अंक है, द्विजन्मा योग बना रहा है, जो संघर्ष देगा। पंडित डोगरा ने कहा कि पार्टी ने मुकेश अग्निहोत्री को दोबारा नेता प्रतिपक्ष बनाकर उन पर विश्वास जताया गया है। मुकेश अग्निहोत्री का जन्मांक 9 अंक का है। अंक 9 मंगल का है जो पूर्ण अंक है। मंगल एक अग्नि तत्व ग्रह है जो जहां भी बैठता और देखता है, वहां अपनी दृष्टि व वाणी से आग बरसाता है। विरोधियों को चित करता है। 


शनि का तोड़ भी मंगल के पास ही है। मंगल के देवता हनुमान जी है। शनि व राहु को हनुमान जी का भय हमेशा रहता है। प्रतिभा सिंह का 67वें वर्ष में राहु का प्रकोप भी मंगल ही शांत कर सकता है। पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि तीन लोग बड़े विशेष है। 3 अंक गुरु का है। समाज का गुरु ब्राह्मण ही होता है। अगर ब्राह्मण की नीति व बुद्धि के हिसाब से चलेंगे तो कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

रिपोर्टः सत्यदेव शर्मा सहोड़ (रिपोर्ट ज्योतिष गणना के आधार पर है, रियलिटी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है)

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।