हिमाचल में फिर सक्रिय हुई आप, केजरीवाल, भगवंत मान आ रहे हमीरपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 और 17 जून को होने वाले धर्मशाला दौरे से पहले आप सक्रिय हो गई है। अरविंद केजरीवाल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 
 | 
केजरीवाल, भगवंत मान

हमीरपुर ।   आम आदमी पार्टी हिमाचल में फिर सक्रिय हो गई है।  प्रदेश कार्यकारिणी गठित होने के बाद अब पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हमीरपुर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र हमीरपुर,  पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम धूमल के क्षेत्र में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं,  शिक्षकों और अभ्यर्थियों के अभिभावकों के साथ  से संवाद करेंगे।

इसके बाद इनका शिमला दौरा भी प्रस्तावित है। केजरीवाल के क्षेत्र में यह कार्यक्रम कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शिमला में यह संवाद कर चुके हैं।  11 जून को दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम के बहाने वह प्रदेश की जयराम सरकार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर को उनके गढ़ में घेरने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 और 17 जून को होने वाले धर्मशाला दौरे से पहले आप सक्रिय हो गई है। 

20 जून को हमीरपुर में संसदीय क्षेत्र का भाजपा त्रिदेव सम्मेलन भी प्रस्तावित है, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आएंगे। तीन दिन पहले हमीरपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश पदाधिकारी और भाजपा कोर ग्रुप की बैठकें हुई हैं। अब प्रधानमंत्री के दौरे और त्रिदेव सम्मेलन से पहले ही केजरीवाल ने चुनाव प्रचार को जिस तरह से गति देने की रणनीति बनाई है, उससे एक बार फिर प्रदेश में आप चर्चा में है।

करीब दो महीने के भीतर पार्टी को बड़े झटके लगे हैं। इसमें प्रदेशाध्यक्ष रहे अनूप केसरी का इस्तीफा, एक कार्यकर्ता की ओर से सोशल मीडिया पर खालिस्तान को लेकर टिप्पणी और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी से पार्टी को नुकसान हुआ है। पंजाब में सरकार बनाने के बाद चार दिन के भीतर हिमाचल में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने आम आदमी पार्टी ने सदस्यता ग्रहण की थी। डैमेज कंट्रोल करने के लिए पार्टी ने हिमाचल की ओर रुख कर दिया है। 

  अब नई कार्यकारिणी के गठन के बाद केजरीवाल ने प्रदेश में खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। आप के प्रदेश संगठन मंत्री सतेंद्र टोंगर ने कहा कि केजरीवाल 11 जून को हमीरपुर में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, युवाओं के लिए रोजगार पर काम करेगी। पर्यटन को बढ़ावा देेने के लिए भी काम होगा। पार्टी ने पहले हिमाचल में ग्राम संपर्क अभियान चलाया, अब विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव मार्च और जन संवाद कार्यक्रम शुरू किए हैं। आप विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।