Himachal : विस चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम, दो निर्दलीय विधायक भाजपा में हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश में दो निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। देहरा से होशियार सिंह और जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
 | 
भाजपा में शामिल हुए प्रकाश राणा, होशियार सिंह

शिमला । हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नया घटनाक्रम सामने आया है। दो निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। देहरा से होशियार सिंह और जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।

पिछली बार देहरा से होशियार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी रहे तत्कालीन मंत्री रवींद्र सिंह रवि के खिलाफ चुनाव लड़ा था।  जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा ने भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ससुर पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। दोनों ही विस क्षेत्रों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ेंः-     बड़सर में कई जगहों पर पानी के लिए हाहाकार

 हालांकि बाद में दोनों निर्दलीय विधायकों ने बाहर से भाजपा सरकार को समर्थन दिया था। सूत्रों के मुताबिक दोनों विधायकों के टिकट भी पक्के माने जा रहे हैं, इसी शर्त पर दोनों पार्टी में शामिल हुए हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।