हिमाचल भाजपा को झटका, कृपाल परमार ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाल परमार (Kripal Singh Parmar)  ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है।
 | 
हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाल परमार (Kripal Singh Parmar)  ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है।

धर्मशाला। हिमाचल भाजपा प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर करारी हार पर मंथन ही कर रही है कि इसी बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाल परमार (Kripal Singh Parmar)  ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है। पिछले कल ही परमार (Kripal Singh Parmar) ने एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी आवाज किसी शोर में गर डूब गई। मेरी खामोशी बहुत दूर तक सुनाई देगी। इस पोस्ट के शेयर करने के भी कई मायने निकाले जा रहे थे।

वहीं मंगलवार को साढे 12 बजे के करीब कृपाल परमार ने एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, अध्यक्ष जी, नमस्कार, मैं कृपाल परमार प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अपने पद से त्यागपत्र भेजा रहा हूं कृपया आप इसी स्वीकार करें। त्यागपत्र देने के कारणों का विवरण मैं अलग पत्र के द्वारा भेज रहा हूं। धन्यवाद। आपका, कृपाल परमार।  उल्लेखनीय है कि फतेहपुर विधानसभा से कृपाल परमार (Kripal Singh Parmar)  उपचुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें यहां से टिकट नहीं दिया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) के मनाने पर कृपाल परमार चुनाव ना लड़ने के लिए मान तो गए थे, लेकिन पार्टी से नाराज चल रहे थे।

कृपाल को मनाया तो लेकिन वह नाखुश थे

दरअसल, चुनाव की शुरुआत में कृपाल टिकट के दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने बलदेव ठाकुर को टिकट दिया। बलदेव ने 2017 का चुनाव आजाद लड़ा था और इसी वजह से कृपाल परमार चुनाव हार गए थे। कृपाल परमार को सीएम जयराम ठाकुर ने मना तो लिया है, लेकिन वह नाखुश थे। इससे पहले, सात अक्टूर को टिकट कटने के बाद उन्होंने फेसबुक पर लिखा,“ मुझे जिंदगी का इतना तुजुर्बा तो नहीं, पर सुना है सादगी और ईमारदार में अपने ही लोग जीने नहीं देते।” कृपाल परमार 2000 से 2006 से भाजपा सांसद रह चुके हैं और मौजूदा समय में भाजपा उपाध्यक्ष थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।