Himachal Budget 2023: भ्रमित करने वाला होगा कांग्रेस सरकार का पहला बजट : पं. डोगरा

अंक ज्योतिषी और वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा (Pt. ShashiPal Dogra) ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले आम बजट (Himachal Budget 2023) पर अंक गणना की है।
 | 
अंक ज्योतिषी और वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा (Pt. ShashiPal Dogra) ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले आम बजट (Himachal Budget 2023) पर अंक गणना की है। उनके मुताबिक प्रदेश की जनता को सरकार (Himachal Pradesh Budget 2023) की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स की अधिक मार झलने को तैयार रहना होगा।     पंडित डोगरा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की 14वीं विधानसभा का पहला बचट सत्र 14 मार्च, 2023 से शुरू होने जा रहा है। ये बजट सत्र 6 अप्रैल, 2023 तक चलेगा। 24 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 18 बैठकें होंगी। 14 मार्च (1 + 4 = 5) अंक जो बुध का अंक है। बुध वाणी और युवाओं का कारक है। युवाओं को एक उम्मीद होगी।

शिमला। अंक ज्योतिषी और वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा (Pt. ShashiPal Dogra) ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले आम बजट (Himachal Budget 2023) पर अंक गणना की है। उनके मुताबिक प्रदेश की जनता को सरकार (Himachal Pradesh Budget 2023) की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स की अधिक मार झलने को तैयार रहना होगा। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Budget 2023 : हिमाचल बजट सत्र शुरू, पहले ही दिन BJP आक्रामक, वाकआउट

पंडित डोगरा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की 14वीं विधानसभा का पहला बचट सत्र 14 मार्च, 2023 से शुरू होने जा रहा है। ये बजट सत्र 6 अप्रैल, 2023 तक चलेगा। 24 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 18 बैठकें होंगी। 14 मार्च (1 + 4 = 5) अंक जो बुध का अंक है। बुध वाणी और युवाओं का कारक है। युवाओं को एक उम्मीद होगी। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Budget 2023: सीएम सुक्खू 17 मार्च को पेश करेंगे अपना पहला बजट, विधानसभा में गूंजेंगे 543 प्रश्न

पंडित डोगरा ने कहा कि 24 दिन 2+4=6 अंक जो शुक्र का अंक है। शुक्र विलासता का कारक है। कांग्रेस का अंक भी 8 बनाता है, जोकि शनि का अंक है। 5+8=13 अंक 1+3=4 अंक जो राहु का अंक है। राहु विद्रोह का कारक है। 18 बैठकें 1+8=9 अंक जो मंगल का अंक है। मंगल जो अग्नि तत्व ग्रह है। पं. डोगरा ने कहा कि इस बजट में आग उगली जाएगी। 1 अंक सूर्य व 8 अंक शनि के मेल में होने वाली बैठकों में सत्ता व विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने में व विद्रोह करने में अपना समय नष्ट करेंगे। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal budget 2023: बजट में किसानों के लिए क्या होगा खास, क्या पूरी होगी हर मांग?

पंडित डोगरा ने कहा कि सरकार को निर्णय लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं भाजपा का 1 अंक है। जो सूर्य का अंक है, सूर्य सत्ता का कारक होता है। भाजपा सत्ता से बाहर होने के कारण अपनी वाणी से सत्ता को जहां घेरने की कोशिश करेगी, वहीं सत्ता पक्ष अपने बचाओ करने में सफल नहीं हो पाएगा। 

बजट सत्र के ठीक चौथे दिन 17 मार्च, 2023  को सरकार पहला बजट मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पेश करेंगे। 1+7=8 अंक जो शनि का अंक है। शनि न्याय का कारक है। जनता को जहां न्याय की उम्मीद होगी। शनि कर्ज का कारक भी है। प्रदेश पर कर्जा बढ़ सकता है और जनता पर इसका बोझ पड़ सकता है। वहीं 1 सूर्य के अंक व केतु के अंक से बने हुए इस बजट में केतु बजट को भ्रमित कर सकता है। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal News : सचिवालय में रोज और ओकओवर में दो दिन जनता से मिलेंगे सीएम सुक्खू

वहीं चौथे दिन बजट का आना राहु की चपेट में ला सकता है। राहु जो भ्रमित करता है। बहुत जगह जहां लोग कुछ नई की उम्मीद में रहेंगे, वहीं, सत्ता से निराशा हाथ आएगी। विपक्ष भी केवल हो-हल्ला करने में ही लगा रहेगा। एक जबरदस्त भूमिका में नजर नहीं आएगा। आने वाले समय में प्रदेश की सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार के अपने ही नाराज हो सकते हैं। कुल मिलाकर आम आदमी को दोनों दलों द्वारा ही गुमराह किया जा सकता है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।