Himachal News : सचिवालय में रोज और ओकओवर में दो दिन जनता से मिलेंगे सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में मिलने के लिए आने वाले लोगों को मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम या अन्य महत्वपूर्ण बैठकों के समय की जानकारी न होने के कारण कई बार असुविधा का सामना करना पड़ता है। 
 | 
CM  Sukhu

शिमला। हिमाचल सरकार के एक प्रवक्ता ने आज कहा कि जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Cm Sukhu News) आम लोगों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से प्रतिदिन सायं 6 बजे से 7 बजे तक राज्य सचिवालय में मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर में सीएम से मिल सकती है। पार्टी कार्यकर्ता हर सोमवार और वीरवार को सायं 5 बजे से 6 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-HPSSSB भंग, HPSSC ने ली परीक्षा, बिना टेस्ट दिए ही पास हो गया अभ्यर्थी, जानें पूरा मामला


प्रवक्ता ने कहा कि विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक सचिवालय में मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में मिलने के लिए आने वाले लोगों को मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम या अन्य महत्वपूर्ण बैठकों के समय की जानकारी न होने के कारण कई बार असुविधा का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ेंः-प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत : शिक्षा मंत्री

आम लोगों की सुविधा के लिए दृष्टिगत मुख्यमंत्री से भेंट करने का समय निर्धारित किया गया है ताकि लोगों के बहुमूल्य समय की बचत हो और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास के दौरान निरंतर लोगों से भेंट करते हैं और उनकी समस्याओं एवं मांगों का मौके पर समाधान करने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।