हिमाचल में सीएम बदलने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

25 से 30 जून के बीच में पीएम नरेंद्र मोदी एम्स की आईपीडी सेवाओं का शुभारंभ कर सकते हैं। इस दौरान एक लाख से अधिक युवाओं की रैली की जाएगी।

 | 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ना मुख्यमंत्री बदलेंगे और ना ही मंत्री बदले जाएंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव होंगे। शिमला के पीटरहॉफ में रविवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जहां तक संगठन का सवाल है तो यहां सरकार और संगठन का तालमेल अच्छा है। महासंपर्क अभियान 30 अप्रैल तक चलने वाला है। सरकारी योजनाएं ठीक से लोगों तक पहुंच रही हैं कि नहीं, इस बारे में जानने का प्रयास किया जाएगा।

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ना मुख्यमंत्री बदलेंगे और ना ही मंत्री बदले जाएंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव होंगे। शिमला के पीटरहॉफ में रविवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जहां तक संगठन का सवाल है तो यहां सरकार और संगठन का तालमेल अच्छा है। महासंपर्क अभियान 30 अप्रैल तक चलने वाला है। सरकारी योजनाएं ठीक से लोगों तक पहुंच रही हैं कि नहीं, इस बारे में जानने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की नेताओं को दो टूक, टिकट कट जाए तो नाराज ना होना


महासंपर्क अभियान में बूथ तक जाएंगे। नड्डा ने कहा कि अप्रैल महीने में ग्राम केंद्र सम्मेलन, मई महीने में त्रिदेव के सम्मेलन होंगे। 15 मई से 15 जून तक पन्ना प्रमुख सम्मेलन होंगे। 25 से 30 जून के बीच एक लाख से अधिक युवाओं की रैली होगी। इसमें मोदी आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स की आईपीडी सेवाओं का शुभारंभ करने आएंगे। जुलाई में पंच परमेश्वर सम्मेलन और उसके बाद संसदीय क्षेत्र में रथ यात्रा होगी। अगस्त में लाभार्थी सम्मेलन होगा।  

यह भी पढ़ेंः-अनुराग ठाकुर का आप पर हमला, बोले- 'चौका' लगा दिया अब 'छक्के' की बारी...

उल्लेखनीय है कि वीरवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश को लेकर एक बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य (हिमाचल प्रदेश) के मौजूदा मुख्यमंत्री को हटाकर अब नए चहरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है और अनुराग ठाकुर का नाम सामने आ रहा है। सिसोदिया ने कहा कि, "अरविंद केजरीवाल का केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेस देश भर में लोगों के लिए एक उम्मीद बनता जा रहा है। जैसे-जैसे यह उम्मीद बन रही है, उसी तरह भारतीय जनता पार्टी के मन में डर भी बन रहा है। हमें यह पता लगा है कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है।"

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।