सुक्खू सरकार ने पलटा जयराम का फैसला, 29 विद्युत मंडल व उपमंडल डिनोटिफाई

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में बिजली बोर्ड के 12 विद्युत मंडल और 17 उपमंडल और तीन ऑपरेशन सर्कल डिनोटिफाई कर दिए हैं। इनमें तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में जल्द फैसला लिया जाएगा।

 | 
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के फैसलों का पलटना शुरू कर दिया है। एक्शन मोड में आई कांग्रेस की नई सरकार ने भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश में घोषित बिजली बोर्ड के 12 विद्युत मंडल और तीन ऑपरेशन सर्कल डिनोटिफाई कर दिए हैं। इन मंडलों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के बारे में जल्द फैसला लिया जाएगा। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के फैसलों का पलटना शुरू कर दिया है। एक्शन मोड में आई कांग्रेस की नई सरकार ने भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश में घोषित बिजली बोर्ड के 12 विद्युत मंडल 17 उपमंडल और तीन ऑपरेशन सर्कल डिनोटिफाई कर दिए हैं। इन मंडलों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के बारे में जल्द फैसला लिया जाएगा। 

विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर से इन डिवीजनों और सर्कल की रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले जयराम के ड्रीम प्रोजेक्ट मंडी हवाई अड्डे के सामाजिक सर्वेक्षण की एजेंसी बदलने के बाद अब शिवा प्रोजेक्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्यालय को बंद करने का फरमान दिया था। इसके अलावा उप पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ठाकुर की पुनर्नियुक्ति भी रद्द कर दी गई है। 

कांग्रेस सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत नैरचौक, शिलाई, सराहन, संगडाह, सुजानपुर, थुनाग, देवी- मडू मुंडी स्थित नागनी, भावानगर, तीसा, हरोली, थानाकलां और भोरंज शामिल हैं। इसके अलावा इनके अंतर्गत आने वाले कफोटा, संतोषगढ़, राजगढ़, रोहड़ू, चायल, हरिपुरधार, शोघी, जंगलबेरी, चबुतरा, थुनाग, बगचानोगी, धीरा, नकरोड़ उपमंडलों को भी डिनोटिफाई कर दिया है। नूरपुर, धर्मपुर और भवारना ऑपरेशन सर्कल भी डिनोटिफाई किए गए हैं। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।