Breaking News: भाजपा ने सबको चौंकाया, हिमाचल से HPU के कुलपति डॉ. सिकंदर जाएंगे राज्यसभा

हिमाचल प्रदेश से खाली एक सीट के लिए HPU शिमला के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। एचपीयू के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार हिमाचल से राज्यसभा जाएंगे।
 | 
DR SIKANDER KUMAR WILL GO TO RAJYA SABHA FROM HIMACHAL

इस साल होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने चार राज्यों में अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि असम से पबित्र मार्गरीटा, हिमाचल प्रदेश से डॉ. सिकंदर कुमार, नगालैंड से एस फैंगनोन कोन्यक और त्रिपुरा से डॉ. माणिक साहा को चयनित किया गया है।  

यह भी पढ़ेंः-The Kashmir Files: राइटर जावेद बेग ने कश्‍मीरी पंडितों से माफी मांगी, बोले- गवाह हूं, गुनाह हुए हैं


हिमाचल प्रदेश से खाली एक सीट के लिए HPU शिमला के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। एचपीयू के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार हिमाचल से राज्यसभा जाएंगे। डॉ. सिकंदर कुमार लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट में प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. सिकंदर कुमार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः-भरमौर-चम्बा मार्ग पर राख में बीच में सड़क पलटी कार

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री आनंद शर्मा का कार्यकाल दो अप्रैल को पूरा हो रहा है। इस सीट के लिए चुनाव होगा। 21 मार्च को नामांकन भरे जाएंगे। इससे पहले भाजपा को प्रत्याशी तय करने के लिए कई अटकलें लगाई जा रही थी। बताया जा रहा था कि चुनावी साल में भाजपा जिले या संसदीय क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्याशी की घोषणा करेगी। 

यह भी पढ़ेंः-बिलासपुर में पलटा ट्रैक्टर, चालक ने मौके पर तोड़ा दम


मीडिया रिपोर्ट्स में पहले भाजपा में पूर्व में प्रदेश के संगठन मंत्री रहे महेंद्र पांडे और संघ से जुड़े अजय जम्वाल के नाम पर चर्चा को लेकर खबरें चल रहीं थी। वहीं, कहा जा रहा था कि भाजपा ने संगठनात्मक जिलों में प्रभारी भेजने का फैसला लिया है। बताया जा रहा था कि भाजपा नेता पवन राणा, त्रिलोक जम्वाल व को राज्यसभा भेजा जाएगा, लेकिन घोषणा के वक्त भाजपा ने जिन नामों पर चर्चा चल रही थी, उन्हें नकारते हुए हमीरपुर से संबंध रखने वाले HPU के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।