हिमाचल में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने भरी हुंकार, आज शिमला में मंथन

विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा-चम्बा लोकसभा क्षेत्रों में बैठक कर आगामी रणनीति तैयार कर ली है। वीरवार को शिमला लोकसभा क्षेत्र की बैठक होगा।
 | 
हिमाचल में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने भरी हुंकार, आज शिमला में मंथन

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनावों को लेकर लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा का मंथन चल रहा है। हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा-चम्बा लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा ने बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा कर ली है। वहीं वीरवार को शिमला लोकसभा क्षेत्र की बैठक होगा। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा और प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल समेत अन्य पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-वीरभद्र सिंह का विकल्प ढूंढने में नाकाम रही हिमाचल कांग्रेस, अब 'आप' से खतरा

बुधवार को मंडी में हुई बैठक के माध्यम से भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने पदाधिकारियों से एकजुट होकर चुनावों के लिए पुरी तरह से तैयार रहने के लिए कह दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है तो इसके पीछे लाखों निस्वार्थ कार्यकर्ताओ का त्याग रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और समर्पित नेतृत्व के कारण आज भारत को पूरे विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और भारत ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरा है। हिमाचल में भाजपा एकजुट है और कोई भी राजनैतिक दल हराने की सोच भी नहीं सकता।

यह भी पढ़ेंः-TB उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल देशभर में सर्वश्रेष्ठ, आज मिलेगा पुरस्कार

वहीं, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की पूरे देश में भाजपा चुनौती देने वाला कोई दल नहीं है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठनके बेहतर तालमेल से हिमाचल विकास के रथ पर सवार है। कोरोना काल में एक ओर विपक्षी दल इसे मौका समझ कर ओछी राजनीति करने में व्यस्त रहे वहीं भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के बीच रहा और जरूरतमंद लोगों की बिना किसी डर के हरसंभव मदद करने में तत्पर रहा।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में 'आप' को मिला चुना हुआ प्रतिनिधि, कांग्रेस जिला परिषद ने दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि भाजपा के चार साल के कार्यकाल में विपक्ष के पास विरोध में बोलने के लिए कुछ नहीं है। कांग्रेस पार्टी बिना नेतृत्व के अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। चार वर्षों के कार्यकाल में पहले दिन से लेकर प्रदेश सरकार आम जनता के लिए कार्य कर रही है और प्रत्येक वर्ग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहा है। संगठन मंत्री पवन राणा ने संगठन के कार्यों को लेकर वृत लिया और भविष्य में संगठन के कार्यों को बूथ स्तर तक करने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए। बैठक में संसदीय क्षेत्र मंडी के पूर्णकालिक विस्तारक, सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में सीएम के गढ़ में रोड शो करेगी आप, जानें मंडी पर फोकस की वजह

उधर, हिमाचल भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र की चुनावी रणनीति पर आज शिमला में मंथन करने जा रही है। शिमला संसदीय क्षेत्र भाजपा की बैठक पीटरहॉफ में होगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सह प्रभारी संजय टंडन, शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी पुरषोत्तम गुलेरिया, संगठन महामंत्री पवन राणा के अलावा सोलन, शिमला व सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्षों के साथ साथ 2017 के विधान सभा चुनाव के प्रत्याशी भी शामिल होंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी साल अंत में होने हैं। 4 राज्यों में पार्टी की जीत के बाद हिमाचल में भाजपा मिशन रिपीट के लिए आशान्वित है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।