TB उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल देशभर में सर्वश्रेष्ठ, आज मिलेगा पुरस्कार

क्षय रोग यानी टीबी (TB Eradication) उन्मूलन में बेहतरीन कार्य करने के लिए हिमाचल प्रदेश को 'विश्व क्षय रोग उन्मूलन दिवस' पर आज सम्मानित किया जाएगा।
 | 
जिला कांगड़ा को टीबी बीमारी से मुक्ति के लिए 24 फरवरी से 24 मार्च तक टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान चलाया जाएगा। इसी उद्देश्य के मद्देनजर वीरवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.गुरदर्शन गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई।

क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश को देशभर में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। क्षय रोग यानी टीबी (TB Eradication) उन्मूलन में बेहतरीन कार्य करने के लिए हिमाचल प्रदेश को 'विश्व क्षय रोग उन्मूलन दिवस' पर आज सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया हिमाचल को अवार्ड प्रदान करेंगे। हिमाचल के क्षय रोग अधिकारी डॉ. गोपाल बेरी पुरस्कार हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ेंः-वीरभद्र सिंह का विकल्प ढूंढने में नाकाम रही हिमाचल कांग्रेस, अब 'आप' से खतरा

केंद्र द्वारा (NTEP Program) किए गए सर्वेक्षण के आधार पर हिमाचल को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसके तहत प्रदेश के 8 जिलों को सिल्वर और 3 जिलों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाएगा। यह पुरस्कार 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में मिलेगा। हिमाचल प्रदेश पूरे देश में बीते 4 वर्षों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। इस बार भी हिमाचल को संपूर्ण भारत में प्रोग्रामेटिक इंटरवेंशन में प्रथम स्थान के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में 'आप' को मिला चुना हुआ प्रतिनिधि, कांग्रेस जिला परिषद ने दिया इस्तीफा


वर्ष 2021-22 के लिए हिमाचल में सब नेशनल सर्टिफिकेट के लिए समस्त 12 जिलों को नामांकित किया गया था। इसमें हिमाचल के 8 जिलों हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू , कांगड़ा, मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति और ऊना को सिल्वर मेडल तथा चम्बा, सिरमौर व सोलन जिलों को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष (National TB Elimination Program) सब- नेशनल सर्टिफिकेशन के अंतर्गत उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले राज्यों व जिलों को गाइडलाइन के अनुसार श्रेणी वार गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाता है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।