महिला पंचायत सचिव 16 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई

विजिलेंस की एक टीम ने पांवटा साहिब ब्लॉक की कोटडी ब्यास पंचायत की महिला पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
 | 
arrest

सिरमौर। सरकारी काम को करने की एवज में रिश्वतखोरी अभी रूकने का नाम नहीं ले रही है। कई अधिकारी और सरकारी कर्मचारी लोगों के काम करने की एवज में पैसे की डिमांड करते रहे हैं। कई बार लोग उनकी डिमांड को पूरा भी कर देते हैं और कई बार उनकी शिकायत भी की जाती है। ऐसे ही एक रिश्वतखोरी के मामले में एक महिला पंचायत सचिव को हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचर निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, प्रदेश सचिव करुण शर्मा 'आप' में शामिल

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की एक टीम ने पांवटा साहिब ब्लॉक की कोटडी ब्यास पंचायत की महिला पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव ने एक ठेकेदार के 53 हजार रुपये के बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

यह भी पढ़ेंः-वीरभद्र सिंह का विकल्प ढूंढने में नाकाम रही हिमाचल कांग्रेस, अब 'आप' से खतरा

वीरवार को विजिलेंस की टीम ने पंचायत सचिव को 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है। विजिलेंस के इंस्पेक्टर मोती सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की शिकायत पर पंचायत सचिव को 16000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को 25 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।