Big Breaking: HPU के VC सिकंदर कुमार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के कुलपति सिकंदर कुमार (VC Sikander Kumar) राज्यसभा के सांसद चुन लिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश से कुल 7 सांसदों में एक सांसद कांग्रेस, जबकि अन्य भाजपा के  हैं।
 | 
भाजपा ने असम से पबित्रा मार्गरीटा, हिमाचल प्रदेश से डॉ. सिकंदर कुमार, नागालैंड से एस फैंगनोन कोन्यक और त्रिपुरा से डॉ. माणिक साहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा हाईकमान ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए हिमाचल प्रदेश से एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए डॉ.  सिकंदर कुमार के नाम पर मुहर लगाई है। सिकंदर कुमार हिमाचल विश्वविद्यालय (HPU) के कुलपति हैं। उन्होंने अगस्त 2018 को कुलपति का कार्यभार संभाला था। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के कुलपति सिकंदर कुमार (VC Sikander Kumar) राज्यसभा के सांसद चुन लिए गए हैं। अब हिमाचल प्रदेश से कुल सांसदों की संख्या 7 हो गई है। 7 सांसदों में एक सांसद कांग्रेस पार्टी से जबकि अन्य भाजपा के सांसद हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के कुलपति सिकंदर कुमार (VC Sikander Kumar) ने सोमवार यानी 21 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके अलावा किसी भी विपक्षी ने नामांकन नहीं भरा था। ऐसे में सिकंदर कुमार निर्विरोध ही सांसद चुन लिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल सरकार सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रयासरतः सरवीण चौधरी

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की खाली हो रही एक सीट के चुनाव के लिए भाजपा (BJP) उम्मीदवार के रूप में सिकंदर कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कुमार के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur)और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) भी थे। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा था कि सिकंदर कुमार ने राज्यसभा की खाली हो रही एक सीट के चुनाव के लिए भाजपा से टिकट नहीं मांगा था। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ेंः-वीरभद्र सिंह का विकल्प ढूंढने में नाकाम रही हिमाचल कांग्रेस, अब 'आप' से खतरा

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें हैं। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा का एक सीट से कार्यकाल दो अप्रैल को पूरा हो रहा है, जिस वजह से चुनाव हुए हैं। हिमाचल प्रदेश से इंदु गोस्वामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले से ही राज्यसभा सांसद थे। अब सिकंदर कुमार के चुने जाने से हिमाचल प्रदेश के तीनों राज्यसभा सांसद भाजपा के हो गए हैं। वहीं लोकसभा की तीन सीटों पर भाजपा के सांसद हैं, जबकि मंडी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह सांसद चुनी गई हैं।  

यह भी पढ़ेंः-अवसरवादियों से सावधान रहे आप तो हिमाचल की सत्ता का रास्ता साफ !

उधर, मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. सिकंदर कुमार ने निर्विरोध चुने जाने के बाद कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। हिमाचल प्रदेश के मामलों को उठाकर आम आदमी के लिए काम करेंगे। उन्होंने राज्यसभा के लिए चयनित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने भी निर्वाचित होने पर डॉ. सिकंदर कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में 'आप' को मिला चुना हुआ प्रतिनिधि, कांग्रेस जिला परिषद ने दिया इस्तीफा

हमीरपुर के नादौन के रहने वाले हैं सिकंदर कुमार
सिकंदर कुमार मूल रूप से हमीरपुर जिला के नादौन हलके के कांगू क्षेत्र के रहने वाले हैं। हिमाचल में उनका झरेड़ी पंचायत में पुश्‍तैनी घर है। सिकंदर कुमार के परिवार में दो बेटे, पत्‍नी व माता हैं। उनके पिता का कुछ समय पहले निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में प्रोफेसर सिकंदर कुमार 26वें कुलपति थे। वह आर्थिक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश व परियोजना समन्वयक और भारत सरकार और राज्य एजेंसियों के सदस्य के रूप में कार्य कर चुकें हैं। वह भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में सीएम के गढ़ में रोड शो करेगी आप, जानें मंडी पर फोकस की वजह

एक बेहतरीन शिक्षाविद हैं सिकंदर कुमार
कुमार लगभग 30 वर्षों से शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार में लगे हुए हैं। इसके अलावा उनकी  3 पुस्तकें भी प्रकाशित हुई हैं- सांख्यिकीय तरीके, सूक्ष्म अर्थशास्त्र और हिमालयी अर्थशास्त्र। उन्होंने 31 शोध पत्रों के अलावा एक जर्नल भी प्रकाशित किया है। सिकंदर कुमार ने 110 सेमिनारों, कार्यशालाओं और सम्मेलनों में भाग लिया है।  उन्होंने 25 प्रमुख परियोजना रिपोर्टों का पर्यवेक्षण और संचालन किया है और 52 एमफिल छात्रों के साथ 17 पीएचडी छात्रों को मार्गदर्शन दिया है। 63 एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स के छात्रों को भी परियोजनाओं को लिखने के लिए उनके द्वारा निर्देशित किया गया था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।