Himachal : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले, विकास कार्यों में गति लाएं अधिकारी

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जल शक्ति और परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 
 | 
Mukesh agnihotri | मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस | उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री |

शिमला। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जल शक्ति और परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्यों में गति लाएं। केंद्र सरकार के साथ लंबित मुद्दों को तुरंत उठाकर सुलझाएं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में सीमेंट प्लांट बंद : दबाव में कंपनियां या सरकार, पढ़िए ये विशेष रिपोर्ट

सार्वजनिक परिवहन सुविधा को और सुलभ एवं सुगम बनाने की दिशा में एक नई सोच एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने पर बल दिया। उपमुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग की बैठक में समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में निरंतर प्रयास करें।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में सीमेंट प्लांट बंदः इस वजह से ACC और अंबुजा सीमेंट फैक्टरी पर लटके ताले


इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के कामकाज और योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। बैठक में सचिव जल शक्ति अमिताभ अवस्थी, विभाग के प्रमुख अभियंता मौजूद रहे। प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार मौजूद रहे। 


 यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में सत्ता बदलते ही पहले भी बंद हुए हैं सीमेंट प्लांट, पढ़िए ये खास रिपोर्ट


उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य अजय माकन से भेंट की। अजय माकन ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।