Himachal Election : हाट सीट मण्डी में अनिल के बूथ पर 67% और चंपा ठाकुर के बूथ पर 80% मतदान

जयराम ठाकुर के गृह जिला मण्डी के सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर के बूथों पर 67 और 80 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। 

 | 
Himachal Assembly Election 2022

मण्डी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया 12 नंवबर को संपन्न हो गई थी। मतदान के बाद अब परिणाम का इंतजार है। बता दें कि जयराम ठाकुर के गृह जिला मण्डी के सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के बूथों पर 67 और 80 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। 

यह भी पढ़ें ः-Himachal Election : निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर ? दोहराया जाएगा 24 साल पुराना इतिहास !

विधानसभा क्षेत्र के 111 बूथों पर हुए मतदान में केवल आठ बूथों पर ही पुरुष मतदाता आगे रहे हैं, शेष पर महिलाओं का कब्जा रहा। भरगांव में सबसे अधिक 528 महिलाओं ने वोट डाला। सदर मण्डी विधानसभा में 76,418 मतदाताओं में से 56,552 ने वोट डाला। इनमें महिला 29,564 और पुरुष मतदाता 26,988 रहे।

 

यह भी पढ़ें ः- क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी के स्थाई परिसर के लिए 200 बीघा जमीन की तलाश

भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के बूथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) मण्डी में बने दो बूथ पर कुल 1079 मतदाताओं में से 723 ने वोट डाला है। यहां 67 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर के बूथ डवाहण में 792 मतदाताओं में से 692 ने मतदान किया है, यहां 80 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

 

यह भी पढ़ें ः निखरेगा मण्डी का पड्डल मैदान, आधुनिक मशीनों से किया जाएगा समतल

सबसे अधिक मतदाता भरगांव बूथ पर 1172 थे, यहां पर 953 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें 528 महिलाएं, 425 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यहां पर मत प्रतिशतता 81 प्रतिशत तक रही है। वहीं सबसे कम मतदाता कोट बूथ पर 235 थे, यहां पर 100 महिलाओं और 91 पुरुषों ने मतदान किया। यहां भी 80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें ः मण्डी के धर्म चन्द ने चमकाया हिमाचल का नाम, मिला गोल्ड मेडल

विधानसभा क्षेत्र के सात बूथों पर 1000 से अधिक मतदाता हैं। इन बूथ पर भी महिला वोटरों की संख्या सबसे अधिक रही है। शहर के आसपास स्थित आठ बूथों पर पुरुष मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बने बूथों पर महिलाओं की मत प्रतिशतता ही अधिक रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।