मण्डी के धर्म चन्द ने चमकाया हिमाचल का नाम, मिला गोल्ड मेडल

मण्डी। हिमाचल के छोकरे ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल के मण्डी जिले के रहने वाले धर्म चन्द शर्मा ने केन्द्रीय राज्य वन सेवा एकेडमी देहरादून ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। वह हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के क्षेत्र सराज के रहने वाले हैं। इसके साथ
 | 
मण्डी के धर्म चन्द ने चमकाया हिमाचल का नाम, मिला गोल्ड मेडल

मण्डी। हिमाचल के छोकरे ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल के मण्डी जिले के रहने वाले धर्म चन्द शर्मा ने केन्द्रीय राज्य वन सेवा एकेडमी देहरादून ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। वह हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के क्षेत्र सराज के रहने वाले हैं। इसके साथ ही सराज क्षेत्र से पहले राज्य वन सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने दो वर्षीय प्रशिक्षण में 81 फीसदी अंक लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया है।

 

 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल कैबिनेट: कॉलेजों के फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्र प्रमोट, स्कूल अभी बंद

हिमाचल प्रदेश वन सेवा के अधिकारी धर्म चन्द शर्मा ने केंद्रीय राज्य वन सेवा एकेडमी देहरादून में वर्ष 2019-21 सत्र में प्रशिक्षण ले रहे थे। उनके साथ विभिन्न राज्यों के राज्य वन सेवा अधिकारियों भी शामिल थे। 2 वर्ष के प्रशिक्षण में वह सभी प्रशिक्षणार्थियों में अव्वल रहे हैं। इसके बाद दीक्षांत समारोह में उन्हें राज्य वन सेवा एकेडमी का प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल मिला है। धर्म चंद शर्मा मूल रूप से सराज क्षेत्र के सुराह गांव तहसील थुनाग के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल कैबिनेट: अब शादी-कार्यक्रमों में छूट, जानें बड़े फैसले

 

धर्म चन्द शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगश्याड़ से हुई है।आगे की पढ़ाई वाईएस परमार राज्य वानिकी विश्वविद्यालय सोलन और दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता भूप राम शर्मा, माता कमला शर्मा एवं अपने भाइयों और पत्नी को दिया। इसके उपरांत वे अपनी सेवा सहायक वन अरणयपाल के रूप में रोहड़ू में अपनी सेवाएं देंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।