सीएम जयराम ठाकुर करेंगे मंडी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) 2 मार्च को मंडी में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2022 (International Shivratri Festival 2022) का शुभारंभ करेंगे।  दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मंडी पहुंचने का कार्यक्रम है।
 | 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कहा कि हम अपनी ओर से और अच्छा प्रयास करेंगे। हम भाजपा को एक बार फिर से राज्य की सत्ता में वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) 2 मार्च को मंडी में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2022 (International Shivratri Festival 2022) का शुभारंभ करेंगे। उनका दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे मंडी पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां पहुंचने पर पहले वे कांगनीधार में नव निर्मित संस्कृति सदन का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी सहायक आयुक्त संजय कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का 3 मार्च को सुबह 9 बजे शिमला प्रस्थान का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ेंः-बड़ादेव के शुभ आगमन के साथ मंडी में शुरू हुए शिवरात्रि मेले के कारज


सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner Sanjay Kumar) ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Jairam Thakur) दोपहर 2 बजे उपायुक्त कार्यालय (DC Office) में पगड़ी बंधवाने की रस्म के बाद श्री माधव राय मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे तथा पड्डल मैदान तक निकलने वाली शोभा यात्रा में भाग लेंगे। वे दोपहर बाद 3 बजे पड्डल मैदान में शिवरात्रि महोत्सव (International Shivratri Festival 2022) का विधिवत शुभारंभ के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। 

यह भी पढ़ेंः-अनोखी है मंडी की महाशिवरात्रि, जानें हिमाचल के इस मेले का इतिहास

सहायक आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ करेंगे । इससे उपरांत मुख्यमंत्री सायं 7 बजे संस्कृति सदन मंडी में कारदार संघ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।  वे रात्रि 9 बजे पड्डल मैदान कला केंद्र में मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ करेंगे । उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस मंडी में रहेगा। मुख्यमंत्री का 3 मार्च को सुबह 9 बजे शिमला प्रस्थान का कार्यक्रम है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।