मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सीने में अचानक उठा दर्द, AIIMS दिल्ली में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (Himachal Pradesh Chief Minister) जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 | 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कहा कि हम अपनी ओर से और अच्छा प्रयास करेंगे। हम भाजपा को एक बार फिर से राज्य की सत्ता में वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

वेब टीम। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (Himachal Pradesh Chief Minister) जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुक्रवार सुबह अचानक सीने में दर्द होने के बाद पहले सुबह शिमला के आईजीएमसी (IGMC) अस्पताल में उनका रूटीन चेकअप हुआ था। बाद में यहां के डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री एम्स दिल्ली गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें एहतियात के तौर पर एडमिट कर लिया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल डॉक्टरों की सलाह पर एम्स में भर्ती हुए हैं। उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है। उल्लेखनीय है कि तिरुपति से लौटते ही दूसरे दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फिर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को पीटरहॉफ में होने जा रहे इंडो-बांग्ला देश सम्मेलन में जाना था। इसके बाद उनका हमीरपुर का दौरा प्रस्तावित था, मगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अचानक यह दौरा रद्द करना पड़ा है।


रूटीन जांच की रिपोर्ट आई सामान्य
आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि सुबह मुख्यमंत्री तबीयत खराब होने पर आईजीएमसी अस्पताल आए थे। उनकी रूटीन जांच की रिपोर्ट सामान्य आई हैं। बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री शिमला व पीजीआई चंडीगढ़ में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के जाते रहे हैं। यह संभवत: पहली बार है जब मुख्यमंत्री चेकअप के लिए एम्स गए हैं। उधर, मुख्यमंत्री के नई दिल्ली के लिए चेकअप पर जाने की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार होने की कामना वाले संदेश भी खूब वायरल होते रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।