हमीरपुर में वर्षा जल संरक्षण के लिए बनेगी व्यापक योजना, निर्देश जारी

देश भर में आरंभ किए गए जलशक्ति अभियान-कैच द रेन (Catch the Rain) के तहत हमीरपुर जिला में भी जल संरक्षण (Save Water) से संबंधित कई कार्य एवं गतिविधियां करवाई जाएंगी।
 | 
देश भर में आरंभ किए गए जलशक्ति अभियान-कैच द रेन (Catch the Rain) के तहत हमीरपुर जिला में भी जल संरक्षण (Save Water) से संबंधित कई कार्य एवं गतिविधियां करवाई जाएंगी। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बुधवार को जल संरक्षण से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस अभियान और जिला जल संरक्षण योजना के विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अभियान का लक्ष्य देश में वर्षा जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम और विशेष कार्य योजनाएं तैयार करना है। 

हमीरपुर। देश भर में आरंभ किए गए जलशक्ति अभियान-कैच द रेन (Catch the Rain) के तहत हमीरपुर जिला में भी जल संरक्षण (Save Water) से संबंधित कई कार्य एवं गतिविधियां करवाई जाएंगी। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बुधवार को जल संरक्षण से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस अभियान और जिला जल संरक्षण योजना के विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अभियान का लक्ष्य देश में वर्षा जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम और विशेष कार्य योजनाएं तैयार करना है। 

यह भी पढ़ेंः-युवाओं के कौशल विकास पर हमीरपुर में 7 करोड़ रुपये खर्च

उपायुक्त ने कहा कि जलशक्ति अभियान-कैच द रेन (Catch the Rain) के बेहतर एवं प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जिला मुख्यालय में जलशक्ति विभाग के कार्यालय परिसर में जलशक्ति केंद्र स्थापित किया है। इसके माध्यम से ही अभियान का संचालन किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर बीडीओ नोडल अधिकारी होंगे। जिला में सभी जलस्रोतों की जीआईएस मैपिंग की जाएगी। इसके लिए जलशक्ति, ग्रामीण विकास, स्थानीय निकाय, वन, मत्स्य पालन, कृषि और उद्यान विभाग जीपीएस की मदद से सभी प्राकृतिक जलस्रोतों तथा जलाशयों के कोऑर्डिनेट्स एक हफ्ते के भीतर जिला जलशक्ति केंद्र को भेजें।

यह भी पढ़ेंः-चम्बा में लेंटर से गिरा व्यक्ति, पेट में सरिया घुसने से दर्दनाक मौत


देवश्वेता बनिक ने कहा कि जलशक्ति अभियान के अलावा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जिला जल संरक्षण योजना भी तैयार की जा रही है। इसलिए सभी संबंधित विभाग जल संरक्षण से संबंधित प्रस्तावित कार्यों एवं योजनाओं की सूची 11 अप्रैल तक जिला जलशक्ति केंद्र को प्रेषित करें। उपायुक्त ने बताया कि जलशक्ति विभाग के अलावा ग्रामीण विकास विभाग, स्थानीय निकाय, वन विभाग, मत्स्य पालन, कृषि और उद्यान विभाग भी विभागीय योजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण से संबंधित कार्य करते हैं। इन सभी कार्यों एवं योजनाओं को जिला जल संरक्षण योजना में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-चम्बा में दामाद ने ढांक से गिराकर ले ली ससुर की जान


जलस्रोतों की सफाई एवं उनका जीर्णोद्धार, कैचमेंट एरिया में पौधारोपण, वर्षा जल संंग्रहण, टैंक निर्माण, नालियों की मरम्मत एवं सफाई और अन्य कार्य भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं। बैठक में जल संरक्षण से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ठाकुर और अधिशाषी अभियंता अनूप ठाकुर ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में एडीएम जितेंद्र सांजटा, जिला राजस्व अधिकारी आत्मा राम नेगी और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः-Govt Jobs 2022: हिमाचल में 8000 PMT वर्करों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

जल शक्ति अभियान: कैच द रेन की विशेषताएं

  • यह अभियान जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत अगले 8 महीने तक चलाया जायेगा।
  • कैच द रेन अभियान अपने नाम के अनुसार वर्षा जल को इकठ्ठा करने से जुड़ा हुआ है।
  • देश में मानसून आने से पहले वर्षा जल संचय करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जाएगा।
  • जल संचय करने से जुड़े कार्यों जैसे रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वृक्षारोपण, पोखरों की सफाई और निर्माण आदि करवाए जाएंगे।
  • यह अभियान Catch the Rain where it falls, when it falls है।
  • कैच द रेन कैंपेन को प्री-मानसून और मानसून अवधि में भारत के सभी जिले में जन आन्दोलन के रूप में चलाया जायेगा।

Catch the Rain Campaign Benefits

प्रधानमन्त्री द्वारा शुरू किए गए इस अभियान से देश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास वर्षा जल संचय को लेकर एक साफ संदेश पहुंचेगा। इससे आम जनता भी वर्षा ऋतु आने से पहले पानी इकठ्ठा करने के लिए संसाधनों को विकसित करेगी। साथ ही क्षेत्रीय स्तर भी सरकारें बड़े स्तर पर तकनीकी की सहायता से वर्षा जल संरक्षण के लिए योजनाएं बनाएंगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।