चम्बा में लेंटर से गिरा व्यक्ति, पेट में सरिया घुसने से दर्दनाक मौत

जिला मुख्यालय चम्बा से सटे परेल बाजार में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति जिला चम्बा के पांगी उपमंडल का रहने वाला था।
 | 
death

चम्बा। जिला मुख्यालय चम्बा से सटे परेल बाजार में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति जिला चम्बा के पांगी उपमंडल का रहने वाला था। व्यक्ति निर्माणाधीन लेंटर से गिर गया, जिससे नीचे रखा सरिया उसके पेट में घुस गया। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति नशे की हालात में था, जिस कारण लेंटर से अनियंत्रित होकर नीचे जा गिर गया। 


जानकारी के अनुसार पांगी के किलाड़ का रहने वाले हरि सिंह (47) पुत्र गंगा राम ने शराब का सेवन कर रखा था। इस दौरान व्यक्ति अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन लेंटर से नीचे गिर गया और उसके पेट में सरिया घुस गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। 


एसपी अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा मामले की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को दे दिया गया है।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।