चम्बा में दामाद ने ढांक से गिराकर ले ली ससुर की जान

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

 | 
जिला चम्बा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ससुर को ढांक से सियूल में गिरा दिया। इससे ससुर की मौत हो गई। घटना जिला चम्बा के सलूणी उपमंडल की भांदल पंचायत की है। मरने वाला व्यक्ति जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

चम्बा। जिला चम्बा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ससुर को ढांक से सियूल में गिरा दिया। इससे ससुर की मौत हो गई। घटना जिला चम्बा के सलूणी उपमंडल की भांदल पंचायत की है। मरने वाला व्यक्ति जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ेंः-चरस रखने पर पटियाला के व्यक्ति को 3 वर्ष कठोर कारावास और जुर्माना


आरोपी की पत्नी सुनीता देवी ने ही अपने पति पर उसके पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में सुनीता ने बताया कि उसका पति हिन्द कुमार पुत्र भानो निवासी गांव भेंट, पंचायत भांदल, उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। इस कारण उनके संबंध अच्छे नहीं थे। वह शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। 

यह भी पढ़ेंः-चम्बाः प्री जनमंच कार्यक्रम में 10 लोगों के किए इंतकाल


उसने बताया कि इस बार भी पति हिन्द कुमार ने लड़ाई की। उसने अपने माता-पिता को फोन पर आपबीती बताई। इसके चलते 27 मार्च को रात करीब 8 बजे उसके पिता, भाई व चाचा मायके ले जाने भेंट आए थे। इसी दौरान वह भाई व चाचा के साथ मायके जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में स्थित बणी के लिए निकल गई। सुनीता के अनुसार उसके जाने के बाद पति हिंद कुमार ने उसके पिता के साथ दुर्व्यवहार किया।

यह भी पढ़ेंः-अलगाववादी ताकतों के खिलाफ शिमला में तिरंगा यात्रा

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके पिता लक्ष्मण सिंह उर्फ टिंडू निवासी तहसील बणी जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर के साथ गाली-गलौच की। यही नहीं, मारपीट करने के बाद रास्ते में गहरी ढांक में धक्का दे दिया, जिससे उसके पिता की मौत हो गई। एसडीपीओ सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि सोमवार को व्यक्ति का शव सियुल नदी किनारे मिला था। पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान के आधार पर उसके पति हिंद कुमार के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर लिया है। 

(चम्बा के अन्य समाचार यहां पढ़ें)

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।