बड़सर भाजपा ने स्थापना दिवस से शुरू किया महा जनसम्पर्क अभियान

भाजपा ज़िलाध्यक्ष की अगुवाई में 111 बूथों तक  जनसंपर्क करेगी बड़सर भाजपा,  वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं ने सुना सन्देश 
 | 
  भारतीय जनता पार्टी बड़सर मंडल ने पार्टी के स्थापना दिवस

हमीरपुर ।   भारतीय जनता पार्टी बड़सर मंडल ने पार्टी के स्थापना दिवस पर अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। मंडल भाजपा भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा की अगुवाई में बड़सर विस क्षेत्र के 111 बूथों तक जनता से संपर्क करेगी। इस दौरान भाजपा की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों की जानकारियों के बारे में जनता को बताएगी। इसके साथ ही बड़सर विधानसभा क्षेत्र में किये गए विकास कार्यों तथा आगामी योजनाओं के बारे में भी कार्यकर्ताओं व जनता को बताया जायेगा। मैहरे में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकताओं ने वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को भी सुना।


भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बताया कि भाजपा ने राष्ट्र सेवा करते हुए 42 वर्ष पुरे कर लिए है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने पदयात्रा व महा जनसंपर्क अभियान को शुरू करने का बेहतरीन निर्णय लिया है। इससे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क होगा और उनको पार्टी की नीतियों और सरकार की दूरदर्शी सोच के बारे में जानकारी मिलेगी। वहीं आम जनता भी सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों व पार्टी की नीतियों से अवगत होगी। जिससे पार्टी का कुनबा बढ़ेगा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

उन्होंने बताया कि मंडल भाजपा के सभी पदाधिकारीयों को जनसंपर्क अभियान में साथ जुड़े रहेंगे। यह संपर्क अभियान एक माह में बड़सर विस क्षेत्र के 111 बूथों तक चलेगा। इसमें ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष सहित बीएलए के घर तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया जायेगा। बुधवार को बड़सर और मैहरे बाजार सहित बड़सर ग्राम केंद्र के तीन बूथों में पदयात्रा व जनसंपर्क कर प्रचार  प्रसार किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गौतम, कामगार कल्याण बोर्ड चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल, यशवीर पटियाल,  ब्लॉक अध्यक्षा मंजू कुमारी, ब्लॉक  उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल, जिला परिषद् राजेश कुमार माँगा, भाजयुमो अध्यक्ष एवं जिला परिषद् संजीव कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा कमला बन्याल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष सुरेश कुमार, ग्राम केंद्र महामंत्री प्रवीण मण्डियाल, बूथ अध्यक्ष प्रकाश चंद, अजय पटियाल, देश राज विज, बूथ पालक ज्ञान चंद, राज कुमार, बीएलए जगदेव सिंह, ओंकार चंद, देश राज, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया शर्मा, डिंपल, सुषमा नरोता, लीला देवी, रीता ठाकुर, नीलम, आशा, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष जगन्नाथ बन्याल, सचिव मंडल  संजय बन्याल, कमलेश ढिल्लों, रजित भारतीय, रवि कांगूगो, अजु, विकास, मोनू, पंकज, नरेश, रूप लाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।